अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर

अगले महीने से महिलाओं के खाते में ₹1000 आएंगे:पंजाब CM मान बोले- कार्ड जब भी बने, पेमेंट जुलाई से मिलेगी; 2022 में गारंटी दी थी

S.S

पंजाब की 90 लाख महिलाओं को अगले महीने से 1000 से 1500 रुपए महीने मिलने शुरू हो जाएंगे। रुपए सीधे उनके खाते में आएंगे। CM भगवंत मान ने एक इंटरव्यू के दौरान इसकी पुष्टि की। CM मान ने कहा- 80% प्रोसेस पूरा हो चुका है। बाकी इसी जून महीने में निपटा लेंगे।सीएम ने ये भी कहा कि जिन महिलाओं के कार्ड नहीं बने या जुलाई में भी नहीं बन पाएंगे, उनका जब भी रजिस्ट्रेशन होगा तो पेमेंट जुलाई से ही दी जाएगी। हालांकि विरोधियों के पिछले साढ़े 4 साल के बकाये को लेकर CM ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2022 के चुनावों में 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने की गारंटी दी थी।अब 2027 के चुनाव से पहले ये स्कीम शुरू की जा रही है। AAP सरकार ने इसे मावां-धीयां सत्कार योजना का नाम दिया है। इसमें जनरल वर्ग की महिलाओं को 1 हजार महीना और SC वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीने दिए जाएंगे।इस दौरान CM ने AAP छोड़ने वाले सांसद व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के पैसे लेकर राज्यसभा सीट देने पर CM ने कहा कि अगर मैंने एक रुपया भी लिया तो वह मेरे लिए सल्फास की गोली की तरह होगा।

CM भगवंत मान की 5 अहम बातें:-

महिलाओं को 1 जुलाई से मिलेगी राशि: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि महिलाओं को एक जुलाई से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा और राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई महिला अपना कार्ड अक्टूबर में भी बनवाती है, तब भी उसे जुलाई से मिलने वाली राशि का लाभ मिलेगा।

36 लाख महिलाओं के कार्ड बने: सीएम ने बताया कि अब तक राज्य में करीब 36 लाख महिलाओं के कार्ड बन चुके हैं, जबकि पंजाब में 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की संख्या लगभग 52 लाख है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस महीने के अंत तक सभी पात्र महिलाओं के कार्ड बन जाएंगे। यह योजना लंबे समय तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा हमने यह योजना तभी शुरू की है, जब इसके लिए जरूरी वित्तीय प्रबंध कर लिया गया है।”

स्टेज ही नहीं स्टेट चलाकर दिखा दी: अकसर विरोधी सवाल उठाते हैं कि इन्हें सत्ता संभालने नहीं आती है। इस सवाल पर सीएम ने कहा, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या को जब तक बाकी टीमों ने बल्लेबाज माना, वह तब तक वह अपनी टीम को दो वर्ल्ड कप जिता चुका था। मुझे यह (विरोधी दल) नेता न मानें, मुझे इनसे सर्टिफिकेट नहीं लेना है। मुझे जनता से सर्टिफिकेट लेना है। मैं कल ही पब्लिक से सर्टिफिकेट लेकर आया हूं। यह कह रहे थे कि स्टेज व स्टेट चलाना अलग बात है। हमने स्टेट चलाकर दिखा दिया है। साढ़े चार साल बाद प्रो-इन्कम्बेंसी है।

नवंबर में चुनाव के लिए कितने तैयार: जब सीएम से सवाल हुआ कि हो सकता है कि पंजाब में चुनाव अक्टूबर-नवंबर में करवा दिए जाएं, तो इसके लिए तैयार है। इस पर सीएम का जवाब था कि हम बिल्कुल तैयार हैं। यह तो इलेक्शन कमीशन का विशेषाधिकार है कि नवंबर, दिसंबर या जनवरी में चुनाव करवाने है। हमारे यहां तो फरवरी में चुनाव होते हैं, पिछली बार चुनाव फरवरी व नतीजा 10 मार्च को आया था।

हरभजन ही नहीं सबके जाने का दुख: सीएम से पूछा गया कि हरभजन सिंह तो आपके छोटे भाई हैं। वह भी पार्टी छोड़कर चले गए। इस पर सीएम ने कहा, पता नहीं दिल में क्या आया। मुझे सबके जाने का दुख है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। हमने तो अच्छे चुने थे। लेकिन बंदे के दिल में क्या है। हरभजन के सीट के बदले रुपए को लेकर CM ने कहा कि एक हरभजन कह दें कि उन्हें राज्यसभा मेंबर बनने के लिए एक रुपया लिया था। वह मेरे लिए एक रुपया नहीं, सल्फास की गोली होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page