अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर

Jalandhar – मकसूदां की नई सब्जी मंडी में 6 नवंबर को सजेगा भव्य छठा महान कीर्तन दरबार – प्रधान गोल्डी खालसा

Journalist Shelly

जालंधर   : नई सब्जी व फ्रूट मंडी आढ़ती एसोसिएशन, मकसूदां (जालंधर) द्वारा समूह मेंबरों के सहयोग से 6 नवंबर, दिन शुक्रवार को विशाल महान कीर्तन दरबार का आयोजन बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। यह धार्मिक समागम सरबत के भले (विश्व कल्याण) और पावन बंदी छोड़ दिवस (दिवाली) की खुशी के संबंध में आयोजित किया जा रहा है।

प्रेस को यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह ‘गोल्डी खालसा’ ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्र-छाया में होने वाला यह 6वां महान कीर्तन दरबार शाम 6 बजे शुरू होकर रात 11 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक समागम में पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे और महान विद्वान संगत को गुरुबाणी कीर्तन व गुरमत विचारों से निहाल करेंगे। एसोसिएशन प्रधान गोल्डी खालसा,वेद प्रकाश क्वात्रा,जसविंदर सिंह वरियाणा,मोहिंदर फाल,विजय दुआ,सुभाष ढल्ल,आशु ढल्ल,नवीन कुमार,रत्न लाल,राजीव धमीजा,सन्नी,गुरदीप मोंगिया,सिल्की भारती,इंदरजीत नागरा,नीरज कुमार, कंवलजीत प्रिंस,डिंपी सचदेवा,साहिल पपनेजा,सन्नी बत्रा,तरूण बठला,जिम्मी शेखर कालिया,कवलजीत सिंह लवली,मोनू पुरी,रछपाल बब्बू,ओम प्रकाश भांबरी,महेश मखीजा,शंटी बत्रा,लाडी सुल्तानपुरी,मनजीत कुमार,परवेश कुमार,पवन मदान,अनिल भूमि,गोरव,राकेश अग्रवाल,विक्की टाईगर,हरनूर सिंह शेरा सहित सभी ने बताया कि समागम में विशेष रूप से हाजिरी भरने वाले महापुरुषों और रागी जत्थों में महामंडलेश्वर स्वामी शांता नंद जी (गोपाल नगर वाले), ज्ञानी सुरजीत सिंह जी (हेड ग्रंथी, गुरूद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी, अमृतसर साहिब), भाई जगतजीत सिंह जी बबीहा (दिल्ली वाले), मीरी पीरी जत्था (जगाधरी वाले), भाई प्रितपाल सिंह जी (कनाडा वाले), भाई ब्रह्मजोत सिंह जी (गोपाल नगर वाले) और ज्ञानी गुरमीत सिंह जी कथावाचक व पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे भरेंगे हाजिरी भरेंगे। समागम के दौरान गुरु का लंगर अटूट बरतेगा व विभिन्न धार्मिक सोसाइटियों द्वारा जोड़ों की सेवा, जल सेवा, लंगर व्यवस्था और पार्किंग की सेवा संभाली जाएगी। देश-विदेश में बैठी संगत के लिए इस पूरे समागम का सीधा प्रसारण भी चैनलों पर किया जाएगा

महान कीर्तन दरबार दौरान लगेगा मुफ्त मेडिकल कैंप – डॉ. तरनप्रीत कौर कालरा

जालंधर   : नई सब्जी मंडी मकसूदा में 6 नवंबर को आयोजित
कीर्तन दरबार के स्थान पर ही शाम 7 बजे से रात 9:30 बजे तक फ्री मेडिकल कैंप भी लगाया जा रहा है। इस कैंप में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. तरनप्रीत कौर कालरा एमडी त्वचा विज्ञान, सीनियर रेजिडेंट, पिम्स जालंधर और बच्चों व नवजात शिशुओं के विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु एमबीबीएस मरीजों की मुफ्त जांच करेंगे व जरूरतमंदो को दवाईयां भी निशुल्क प्रदान की जाएगी। एसोसिएशन प्रधान गुरप्रीत सिंह ‘गोल्डी खालसा’ और नई सब्जी व फ्रूट मंडी आढ़ती एसोसिएशन के समूह मेंबरान ने जालंधर और आस-पास के इलाकों की समस्त संगत को इस महान कीर्तन दरबार में सपरिवार पहुंचकर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त करने की पुरजोर अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page