
जालंधर फरूट मंडी आढ़ती एसोसिएशन द्वारा फरूट मंडी में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 122 के करीब मंडी कारोबारियों ने चेस्ट की जांच करबाई व जांच अनुसार सभी को निशुल्क दवाईयां भी भेंट की गई।

एसोसिएशन सरप्रस्त वेद प्रकाश बलूजा,चेयरमैन यशपाल बिट्टा अग्रलाल की देखरेख में आयोजित मेडिकल कैंप की शुरूआत प्रधान वैभव सचदेवा (वावा),महासचिव सुखविन्दर सिंह भोलू,सलाहकार मोहिंदरजीत सिंह शंटी बत्रा के साथ समूह फरूट एसोसिएशन सदस्यों राज कुमार दुआ,सतीश अरोड़ा,शाम लाल अरोड़ा,जोगिन्दर पाल विरमानी,पवन मदान,अश्वनी मदान,विजय बलूजा,डिम्पल,आशीष आहुजा,इंद्रजीत नागरा,नीटा,अमित बलूजा,आशु सचदेवा,सतीश आहुजा,शैरी सचदेवा,अमित आहुजा,नीरज,मीक्ष,सिमरण,ऐश्ली सिंह,हरनूर सिंह शेरा,बोमी,बबलू,तरूण,इंद्रजीत,बिक्की बलूजा,अनमोल मक्कड़,सिल्की सचदेवा,सौरभ,महिंदर पाल,सुनील सचदेवा,संजू,करण,विशाल,टिंकू,नवीन शर्मा,राजू,जिम्मी सहगल,रवि खुराना,मिक्की मदान,सरजू,किशन,कमल,साहिल,कपिल,गुरप्रीत सिंह,नोन्नी शर्मा,क्रिस्ट वावा,हर्ष मदान,मनमोहन कृष्ण,समीर मदान,काका प्रीतम सिंह सहित सभी ने अरदास से की। सिविल हॉस्पिटल से पधारी एसीएफ की टीम में कोऑर्डिनेटर डाॅ.ज्योति,रेडियोग्राफर जसप्रीत,अमृतपाल सिंह,अदिति चोपड़ा,सीमा रानी ने सभी फरूट मंडी कारोबारियों की मेडीकल जांच की व पोर्टेबल मशीनों से एक्स-रे कर स्क्रीनिंग की। प्रधान वैभव सचदेवा व महासचिव सुखविन्दर सिंह भोलू ने कैंप सफल आयोजन हेतु सिविल सर्जन डाॅ.राजेश गर्ग व विशेषज्ञ डाॅ.परमवीर सिंह व एसोसिएशन सलाहकार मोहिंदरजीत सिंह शंटी बत्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य फरूट मंडी से जुड़े व्यापारियों, आढ़तियों, और कामगारों के हितों की रक्षा करना,मंडी में सुचारू व्यवस्था बनाए रखना और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है व मंडी के बुनियादी ढांचे के लिए अधिकारियों से समन्वय स्थापित करना है।

जालंधर फरूट मंडी आढ़ती एसोसिएशन नई सब्जी मंडी मकसूदां द्वारा आयोजित मेडिकल कैंप में सिविल हाॅस्पिटल की मेडिकल विशेषज्ञों की टीम के साथ एसोसिएशन मुख्य सरप्रस्त वेद प्रकाश बलूजा,सलाहकार मोहिंदरजीत सिंह शंटी बत्रा,प्रधान वैभव सचदेवा,महासचिव सुखविंदर सिंह भोलू सहित सभी आढ़ती व पोर्टैबल मशीन से एक्स-रे करबाते आढ़ती इंद्रजीत नागरा व कैंप दौरान उपस्थित जालंधर फरूट मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य।



