पंजाब मंडी बोर्ड में चला प्रशासनिक फेरबदल और तबादलो का दौर….* गोराया के मार्किट कमेटी सचिव दलबीर सिंह को सौंपी जालंधर मार्किट कमेटी की भी कमान * जालंधर के सचिव रूपिन्दर सिंह सचिव संभालेंगे फगवाड़ा,नूरमहल व आदमपुर का कार्यभार…

पंजाब मंडी बोर्ड में समय-समय पर प्रशासनिक फेरबदल और तबादले होते रहते हैं, जिनमें जिला मंडी अधिकारियों, मार्किट कमेटी सचिवों और कर्मचारियों का स्थानांतरण शामिल है।पंजाब सरकार द्वारा सामान्य तबादला नीति के तहत मंडियों में कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से अधिकारियों की पोस्टिंग की जाती है।पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा शुक्रवार को राज्य भर की 22 मार्किट कमेटियों में रूटीन तबादले किए गए है।

पंजाब मंडी बोर्ड चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट द्वारा जारी सूची अनुसार मार्किट कमेटी जालंधर के सचिव रूपिन्दर सिंह को फगवाड़ा के साथ नूरमहल व आदमपुर के भी चार्ज दिए गए है व गोराया के मार्किट कमेटी सचिव दलबीर सिंह को जालंधर मार्किट कमेटी सचिव के कार्यभार के साथ गोराया मार्किट कमेटी का भी चार्ज सौंपा गया है। डीडीएमओ सुभाष कुमार लुधियाना को बरनाला,वरिन्दर सिंह को मार्किट कमेटी संधोड़ से धूरी व अतिरिक्त चार्ज अहमदगढ़,जालंधर कैंट मार्किट कमेटी सचिव को फिल्लोर व बिलगा का भी अतरिक्त चार्ज सौंपा गया है वही सचिव जतिन्दर सिंह को सुल्तानपुर लोधी,गुरविन्दर सिंह को मोढ़ मार्किट कमेटी,जसमनप्रीत सिंह को बरनाला मार्किट कमेटी के साथ भीखी,छबील सिंह को सचिव तलबंडी भाई,सचिव लखविन्दर सिंह को दसूहा,गुरेश सहगल सचिव होशियारपुर के साथ आनंदपुर साहिब,मनदीन रहेजा सचिव मलोट को साथ में अतिरिक्त चार्ज गुरूहरसाय,रूमेल सिंह मार्किट सचिव रायकोट व किला रायपुर,हरिन्दर सिंह गिल को सचिव लुधियाना के साथ मलोद,सचिव जसविन्दर सिंह को घनौर व खरड़,सचिव अमित कुमार को राजपुरा,नाभा व बनूड़,सचिव गोरव कुमार को भादसों व चनारथल,सचिव अमनदीप सिंह को पातड़ा,सचिव मोहित कुमार को मूनक मार्किट कमेटियों के कार्यभार सौंपते हुए शीघ्र कार्यभार संभालने के आदेश जारी किए गए है।



