अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर

BJP पंजाब की नई टीम का ऐलान! केवल सिंह ढिल्लों ने की प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति…

जालंधर/चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की स्वीकृति से भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने आज भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। इन नियुक्तियों का उद्देश्य प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों के लिए पार्टी को सशक्त करना है।

प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सुरजीत कुमार ज्यानी (फाजिल्का), राकेश राठौर (जालंधर), सुभाष शर्मा (एसएएस नगर), सरदार मनजीत सिंह राय (फिरोजपुर), अश्वनी सेखड़ी (बटाला), सुशील रिंकू (जालंधर), गेजा राम वाल्मीकि (फतेहगढ़ साहिब), सरदार तेजिंदर सिंह बिट्टू (जालंधर), जैस्मिन संधावालिया (कपूरथला), जतिंदर मित्तल (लुधियाना), सरदार रवि करण सिंह काहलों (गुरदासपुर) तथा सरदार रणजीत सिंह गिल (मोहाली) को नियुक्त किया गया है।

प्रदेश महामंत्री के रूप में अनिल सरीन (लुधियाना), राजेश बाघा (जालंधर), परमिंदर सिंह बराड़ (मोहाली), रजनीश धीमान (लुधियाना) तथा जीवन गर्ग (संगरूर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश मंत्री के रूप में सरदार मनजीत सिंह मन्ना (अमृतसर), मंगत राय बंसल (मानसा), राकेश शर्मा (पठानकोट), सूरज भारद्वाज (अमृतसर), वंदना सांगवाल (फाजिल्का), मीनू सेठी (होशियारपुर), रंजन कमरा (फाजिल्का), सरदार चरणजीत सिंह बराड़ (फाजिल्का), कमलप्रीत कौर चौधरी (जालंधर), मीना तरनैच (पठानकोट), सरदार अमरजीत सिंह अमरी (लुधियाना) तथा एकता नागपाल (मोहाली) को नियुक्त किया गया है।

संगठनात्मक दायित्वों के अंतर्गत गुरदेव शर्मा (देबी) (लुधियाना) को प्रदेश कोषाध्यक्ष, सरदार सुखविंदर सिंह गोल्डी (मोहाली) को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष, खुशवंत राय गीगा (मोहाली) एवं संजीव खन्ना (मोहाली) को प्रदेश प्रोटोकॉल सचिव तथा सुखविंदर सिंह परमार (मोहाली) को प्रदेश कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। 

डिजिटल एवं संचार प्रकोष्ठ को मजबूत करने के लिए कंवर इंद्रजीत सिंह (मोहाली) को प्रदेश आईटी संयोजक तथा अजय अरोड़ा (अमृतसर) को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

पार्टी के विभिन्न मोर्चों के लिए भी नई नियुक्तियाँ की गई हैं। अनुज खोसला (पटियाला) को प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा, बीबा जय इंदर कौर (पटियाला) को प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, सरदार लखविंदर सिंह (फिरोजपुर) को प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा, शीतल अंगुराल (जालंधर) को प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा तथा शिवराज चौधरी (फाजिल्का) को प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा नियुक्त किया गया है। 

मीडिया एवं संचार विभाग में सरदार एस.एस. चन्नी (मोहाली) को मुख्य प्रवक्ता, विनीत जोशी (मोहाली) को स्टेट मीडिया हेड, सरदार प्रीतपाल सिंह बलियावाल (लुधियाना) तथा परमपाल कौर सिद्धू (बठिंडा ग्रामीण) को प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

सेल समन्वय के लिए सरदार बिक्रमजीत सिंह चीमा (खन्ना) को प्रदेश सेल समन्वयक, जबकि सरदार हरविंदर सिंह संधू (अमृतसर), भानु प्रताप सिंह (मोहाली) तथा इंजी. कंवरवीर सिंह तोहरा (फतेहगढ़ साहिब) को प्रदेश सेल सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक भावना के साथ कार्य करेगी तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को पंजाब के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह नई टीम प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनौतियों और चुनावी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने में सक्षम सिद्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page