
जालंधर : श्री अमरनाथ बी ट्रस्ट नई सब्जी मंडी मकसूदा द्वारा श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की हिदायतों अनुसार बाबा अमरनाथ बर्फानी की पावन गुफा के दर्शनो हेतु जाने वाले भक्तो के सेवार्थ भंडारे हेतु पंडाल व्यवस्था व राशन सामग्री के तीन ट्रकों सहित सेवादारों का जत्था रवाना किया गया। ट्रस्ट के मुख्य सेवादारो में सरंक्षक अविनाश कपूर,परवेश बाहरी,विक्की पुरी,भारत भूषण (प्रधान), महासचिव प्रवीन महाजन, सहसचिवअंकुश अरोड़ा,वरिष्ठ उपप्रधान मुकेश मल्होत्रा,लेखाकार राजीव बांसल सहित डा.संदीप गोयल,राजेश तायल,कुलभुषण,चंद्रभुषण,राजेश जैन,नरेश नरूला,ईश कोहली,डा.श्रीधर शर्मा,राज कुमार,राकेश रत्न शर्मा,साहिल अरोड़ा ने यात्रा की मंगलकामना हेतु विधिवत पूजन उपरांत ट्रक रवाना किए। प्रधान भारतभूषण व प्रवीन महाजन,डा.संदीप गोयल ने बताया कि श्री अमरनाथ बी ट्रस्ट द्वारा दानवीरों के सहयोग से 27 वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है व 57 दिनो तक चलने वाली यात्रा दौरान 3 जुलाई से 28 अगस्त तक बालटाल में हो रहे भंडारे के आयोजन में भक्तों के विश्राम से लेकर खानपान व चिकित्सा सुविधाओ का पूर्ण प्रबंध किया जाएगा। उन्होने बताया कि 29 जून को भी हवनयज्ञ पूजन के बाद राशन सामग्री के ट्रक रवाना किए जाएंगे।
श्री अमरनाथ बी ट्रस्ट नई सब्जी मंडी मकसूदा के समस्त पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि यात्रा दौरान आने वाले सभी शिवभक्तो की सुरक्षा के पूर्ण प्रबंध किए जाएं।




