चंडीगढ़जालंधरपंजाबलुधियानाहोशियारपुर

कुल्हड़ पिज्जा की मालकिन फूट-फूटकर रोई:बोली- लोग मेरे बच्चे को ड्रामेबाज कह रहे; कपल के अश्लील वीडियो हुए थे वायरल

जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा की फाउंडर गुरप्रीत कौर रूप का मंगलवार को ट्रोलर पर गुस्सा फूट पड़ा। गुरप्रीत ने बच्चे और कैरेक्टर पर सवाल उठाने वाले ट्रोलर को जवाब देते हुए वीडियो जारी किया। इस दौरान गुरप्रीत फूट-फूटकर रो पड़ी। उसने रोते हुए ही कहा कि एक घटना से मेरी पूरी जिंदगी और परिवार को जज किया जा रहा है।गुरप्रीत ने कहा कि एक ट्रोलर महिला ने उसके बच्चे को चरित्री यानी स्वांग करने वाला बताया। बच्चा उसके साथ पाठ कर रहा था, इसका वीडियो इंस्टा पर शेयर किया गया था और अब लोग उसके बच्चे को भी ड्रामेबाज कहने लगे हैं।गुरप्रीत कौर ने कहा कि जो लोग उसकी ट्रोलिंग कर रहे हैं क्या वह जानते भी हैं कि सहज पाठ क्या होता है। मैंने अपनी मां से जो संस्कार सीखें है, वह अपने बच्चे को भी दे रही हूं।

3 साल पहले इस कपल का अश्लील वीडियो सामने आया था। इसके बाद दोनों पंजाब छोड़कर यूके चले गए थे और अभी वहीं पर रह रहे हैं। इस मामले को लेकर सहज और उनकी पत्नी की बजाय बहन हरनूर ने थाने में वायरल वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी।हरनूर ने सहज की दुकान पर काम करने वाली एक लड़की तनिशा वर्मा पर ब्लैकमेलिंग करने और पैसे न देने पर आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने के आरोप लगाए थे।

3 पॉइंट में पढ़िए गुरप्रीत कौर ने क्या कहा…

खुद ही जज कर लिया मैं कैसी लड़की हूं: गुरप्रीत कौर ने कहा कि मैंने गुरुवाणी पढ़ी है। मैं बचपन से पाठ करती आई हूं। ट्रोलर को पता है कि आनंद साहिब की कितनी पौड़ियां हैं? मुझे पूरा नितनेम कंठस्थ है। मुझे पूरा सुखमनी साहिब कंठस्थ है। पता नहीं कितने सहज पाठ कर चुकी हूं अब तक। सहज पाठ पता है क्या होता है? गुरु ग्रंथ साहिब का पूरा पाठ करना सहज पाठ होता है। पता नहीं कितने सहज पाठ के भोग डाल चुकी हूं अब तक। आपको पता है कि शादी से पहले मेरी लाइफ कैसी थी? शादी के बाद एक घटना हुई, उसके अकॉर्डिंग आपने मेरी इमेज इतनी खराब कर दी। आपने अपने अकॉर्डिंग मुझे जज कर लिया कि मैं कैसी लड़की हूं।

मेरी खामोशी, संस्कार और सोशल मीडिया की कड़वाहट: गुरप्रीत कौर ने कहा कि मैं आज तक नहीं बोली। मैं चुप रहती हूं। सोचती हूं कि चलो कोई बात नहीं। टाइम के साथ सब ठीक हो जाएगा। जो वैल्यूज मेरी मम्मी ने मुझे दिए हैं, मैं वही वैल्यूज अपने बच्चे को दे रही हूं। इसलिए मुझे किसी के ज्ञान की जरूरत नहीं है। सबसे ज्यादा हैरानी मुझे यह होती है कि लड़कियां ट्रोलिंग वाले मैसेज करती हैं। क्या आप खुद मां नहीं हैं किसी बच्चे की? या नहीं हैं, तो क्या आपको यह नहीं पता कि एक मां कितनी मुश्किल झेलकर बच्चे को जन्म देती है? हैरानी होती है मुझे कि कैसे आपके हाथ कमेंट टाइप करने के लिए चल जाते हैं।

ट्रोलर को कहा- कॉमन सेंस नहीं है क्या: गुरप्रीत ने कहा कि आज ही मैंने एक कमेंट देखा। एक औरत का मुझे कमेंट आया और कहा कि बच्चा भी मां की तरह ड्रामेबाज है। आई डोंट नो (मुझे नहीं पता), मुझे यह पंजाबी वर्ड नहीं आता कि चलित्तर करना क्या होता है। वह छोटा सा बच्चा ढाई साल का, उसे पता है चलित्तर करना क्या होता है? आप लोगों में कॉमन सेंस नहीं है कि आप बोल क्या रहे हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page