चंडीगढ़जालंधरपंजाब

AAP में बड़ा फेरबदल, सेखवां नए प्रदेश उपाध्यक्ष बने:जालंधर नॉर्थ की कमान विनीत धीर को सौंपी; फतेहगढ़ चूड़ियां-पट्टी में हलका प्रभारी लगाए …

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने जगरूप सिंह सेखवां को पंजाब का नया प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी हाईकमान ने राज्य के 3 प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों जालंधर नॉर्थ, फतेहगढ़ चूड़ियां और पट्टी के हलका प्रभारियों की भी नई नियुक्तियां की हैं।

इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक पत्र जारी कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब संगठन में लगातार बदलाव और मजबूती की दिशा में काम किया जा रहा है।नई सूची के अनुसार, जगरूप सिंह सेखवां को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जगरूप सिंह सेखवां की इस नियुक्ति से राज्य में संगठन के काम को और गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा।

3 विधानसभा क्षेत्रों में बदले गए हलका प्रभारी

प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा पार्टी ने 3 महत्वपूर्ण विधानसभा हलकों में नए प्रभारियों की तैनाती की है:

जालंधर नॉर्थ: इस हलके की कमान विनीत धीर को सौंपी गई है। उन्हें जालंधर नॉर्थ का नया हलका प्रभारी नियुक्त किया गया है।

फतेहगढ़ चूड़ियां : फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा क्षेत्र में हरजोबनजीत सिंह रंधावा (जोबन रंधावा) को नया हलका प्रभारी बनाया गया है।

पट्टी : पट्टी विधानसभा हलके की जिम्मेदारी जसकंवर सिंह गिल (जस्सा पट्टी) को दी गई है।

पार्टी नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं

आम आदमी पार्टी की शीर्ष नेतृत्व प्रणाली और पंजाब इकाई की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

पार्टी को उम्मीद है कि सभी नए पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों और सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page