अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर

AAP छोड़ने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचे राघव चड्ढा, BJP की अहम बैठक में लिया भाग, आगामी चुनाव को लेकर बनाई रणनीति…

S.S

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सोमवार को आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद पहली बार पंजाब दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने लुधियाना  में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में हिस्सा लिया है. इस बैठक में आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई है ।

लुधियाना के होटल राजेंटा में सुबह 11 बजे निर्धारित इस बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव रहा, जहां नितिन नवीन की अध्यक्षता में बीजेपी के बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने पंजाब में संगठन के विस्तार और साल 2027 के चुनावी दंगल को फतह करने के लिए अपनी विशेष रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अप्रैल में बीजेपी का दामन थामने वाले सभी सांसदों को आज लुधियाना में आयोजित इस विशेष बैठक में आमंत्रित किया गया था. हालांकि,इस बैठक में केवल दो सांसद ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सके।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बैठक के दौरान मौजूद नेताओं और सांसदों को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने साल 2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट किया कि आने वाले समय में इन नए आए सांसदों को संगठन के अंदर महत्वपूर्ण चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं.

दूसरी ओर BJP की बैठक में चड्ढा की मौजूदगी को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि ये उनके AAP छोड़ने और BJP से जुड़ने के कुछ हफ़्तों बाद वो पहली बार पंजाब पहुंचे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page