
जालंधर : पंजाब मंडी बोर्ड की मार्किट कमेटी जालंधर के ऑक्शन रिकार्डर प्रदीप कुमार पदोन्नत होकर मंडी सुपरवाइजर बने। प्रदीप कुमार को सुपरवाइजर पदोन्नत पत्र भेंट करते हुए मार्किट कमेटी चेयरमैन गुरपाल सिंह व सेक्रेटरी दलबीर सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदीप कुमार की मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण उन्हें जीवन में और भी ऊंचाइयों तक ले जाएंगा। इस अवसर पर मार्किट कमेटी चेयरमैन गुरपाल सिंह,मार्किट कमेटी सेक्रेटरी दलबीर सिंह सहित सुपरिटेंडेंट सुखदेव राज,सुपरवाइजर प्रवीण कुमार,लेखाकार दविंदर कौर,सुपरवाइजर परमिंदर कौर,अर्जून पंडित,सुपरवाइजर रजत मुखीजा,सुपरवाइजर बलमीत सिंह,सुपरवाइजर मनदीप सिंह,सुपरवाइजर रिक्की सौंधी,सुपरवाइजर जयति,प्रेरणा,चंदर प्रकाश ने भी प्रदीप कुमार को सुपरवाइजर बनने की शुभकामनाएं दी।

जालंधर मार्किट कमेटी के ऑक्शन रिकार्डर प्रदीप कुमार को सुपरवाइजर नियुक्ति का पदोन्नत पत्र भेंट करते चेयरमैन गुरपाल सिंह,सेक्रेटरी दलबीर सिंह सहित मार्किट कमेटी का पूर्ण स्टाफ।



