
जालंधर : तपती गर्मी से बढ़ी उमस से राहगीरों को राहत देने के लिए न्यु गोपाल नगर रविवार को छोटे-छोटे बच्चों की ओर से ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई। उनके द्वारा हर आने जाने वाल राहगीर को रोक रोक कर जल पिलाया गया। वहीं ठंडा पानी पीकर लोगों ने भी गर्मी से राहत ली। इस शिवाय शर्मा,शिवांश शर्मा,अंशु शर्मा,राहुल शर्मा,मनीष शर्मा,सतपाल शर्मा,मोहिन्दर पाल शर्मा,तजिन्दर शर्मा,प्रभु त्रिपाठी,निखिल शर्मा,गौरव शर्मा,शाम आदि ने सहयोग दिया व उनके अभिभावकों ने बच्चो के सेवाभाव में उत्साह बढ़ाया।

न्यु गोपाल नगर में राहगीरों को ठंडे मीठे जल की छबील वितरित करते नन्ने बच्चो में शिवाय शर्मा,शिवांश शर्मा,अंशु शर्मा व अन्य।



