Uncategorizedअमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर

वेनेजुएला में भूकंप, तबाही, रेस्क्यू और राहत का मंजर – भूकंप से मलबा बना शहर – 10 हजार मौतों की आशंका

S.S

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप से तबाही मच गई। पहला झटका स्थानीय समय के मुताबिक बुधवार शाम 6.04 बजे और दूसरा 6.05 बजे (भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 3.34 और 3.35 बजे) आया। 60 सेकेंड के अंदर दो ताकतवर भूकंप से राजधानी कराकर समेत कई शहर मलबे के ढेर में बदल गए।अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, इसमें 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत की 44% और 1,00,000 से ज्यादा मौत की 30% आशंका है।

पहले 7.2 और फिर कुछ ही सेकेंड बाद 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए।

कराकस समेत कई शहरों में इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। अब तक 32 मौतों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 700 से घायल हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार कराकस एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। इससे धूल का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है, इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page