अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर

जालंधर में 13 जून को होगा शिवभक्तो का महाकुंभ – प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी देंगे प्रस्तुति : दीपक बाली

पंजाब सरकार द्वारा पूर्ण समर्थन का भरोसा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल श्रद्धालु के तौर पर करेंगे शिरकत : दीपक बाली

ब्यूरो: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली सहित बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि 13 जून की शाम को जालंधर में भगवान शिव जी को समर्पित एक बड़ा धार्मिक समागम आयोजित किया जा रहा है।

 

यह विशाल धार्मिक समागम ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध धार्मिक गायक हंसराज रघुवंशी भजनों के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता से जोड़ेंगे।

पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा, मेयर वनीत धीर, सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा, राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और सलाहकार दीपक बाली ने जोर देकर कहा कि शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर साईं दास स्कूल के ग्राउंड में शाम 6:30 बजे यह धार्मिक समागम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार द्वारा आयोजकों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों में पूर्ण सहयोग देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस समागम में श्रद्धालु के तौर पर शिरकत करेंगे।

उन्होंने इस समागम को श्रद्धा, आस्था, विश्वास और संस्कृति का एक अनूठा संगम बताते हुए आशा व्यक्त की कि इसमें जालंधर और आस-पास के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे। सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि यह समागम पंजाब की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं तथा भाईचारे की साझेदारी और एकता को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि भले ही पंजाब सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रबंधों को पूरा करने में पूर्ण समर्थन दिया जा रहा है, लेकिन मुख्य तौर से यह समागम स्थानीय मंदिर कमेटियों, संत-महंतों और जालंधर वासियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में भाईचारे की साझेदारी, शांति और धार्मिक एकजुटता को और मजबूत करना है।

भगत, बाली और शर्मा ने जालंधर और आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों को आमंत्रित किया कि वह बड़ी संख्या में इस धार्मिक समागम में शिरकत करके आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page