

जालंधर : पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा राज्य की विभिन्न मार्किट कमेटियों में हुए तबादलों के आदेश के बाद जालंधर मार्किट कमेटी सेक्रेटरी का कार्यभार दलबीर सिंह ने नई दाना मंडी स्थित कार्यालय में संभाला। इस अवसर पर मार्किट कमेटी सेक्रेटरी दलबीर सिंह को नियुक्ति हेतु डीएमओ.अरविन्दर सिंह,मार्किट कमेटी चेयरमैन गुरपाल सिंह ने शुभकामनाएं दी वही जालंधर मंडी मार्किट कमेटी के सुपरवाइजर प्रवीण कुमार,सुपरवाइजर दविंदर कौर,सुपरवाइजर परमिंदर कौर,सुपरवाइजर रजत मुखीजा,सुपरवाइजर बलमीत सिंह,सुपरवाइजर मनदीप सिंह,सुपरवाइजर रिक्की सौंधी,ऑकशन रिकार्डर अश्वनी कुमार,क्लर्क प्रदीप कुमार,विक्रम कुमार,चंदर ने नवनियुक्त मार्किट कमेटी सचिव दलबीर सिंह की नियुक्ति पर स्वागत किया।



