चंडीगढ़जालंधरपंजाबराष्ट्रीयहोशियारपुर

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस -पीएम मोदी ने हजारों लोगों के साथ योग किया – इस दौरान मोदी घूम-घूमकर योग सिखाते भी दिखे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने LPU में किया योग:रात में जालंधर पहुंचे, श्रीराम चौक से निकाला रोड शो; लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

पीएम मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह शामिल हुए। उन्होंने कहा- हमारा लक्ष्य 40 साल की उम्र में 20 साल की उम्र से ज्यादा लचीले होना, 50 साल की उम्र में 30 से ज्यादा ऊर्जावान और 70 की उम्र में 50 साल से ज्यादा स्वस्थ रहना होना चाहिए।

पीएम ने कहा कि योग दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन चुका है, जो लोगों, देशों और संस्कृतियों को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि 21 जून, जो पृथ्वी का सबसे लंबा दिन माना जाता है, अब पूरी दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पीएम के साथ कोलकाता के ऐतिहासिक ‘रेड रोड’ पर हजारों लोगों ने योग किया। पीएम ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन, त्रिकोणासन सहित 5 आसन किए। कॉमन प्रोटोकॉल योग सत्र के दौरान पीएम लोगों के बीच पहुंचे और उनकी योग मुद्राओं को सुधारने में मदद करते नजर आए।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” यानी बढ़ती उम्र के लिए योग है। इस थीम का मकसद यह बताना है कि योग सिर्फ फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर, मन और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का भी तरीका है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने LPU में किया योग:रात में जालंधर पहुंचे, श्रीराम चौक से निकाला रोड शो; लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार रात 10 बजे के करीब जालंधर पहुंचे। यहां श्रीराम चौक (कंपनी बाग) से रोड शो निकाला। इसमें भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। फूलों की बारिश से नितिन नबीन का स्वागत किय गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुबह 6 बजे लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। जालंधर में निकाले गए रोड शो के दौरान दोआबा की भाजपा लीडरशिप शामिल रही। रोड शो के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्थानीय नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर मंथन किया।सुबह LPU में योग के बाद नितिन नबीन लुधियाना के लिए रवाना होंगे और वहां भी रोड शो और रैली में हिस्सा लेंगे। अपने तय कार्यक्रम के तहत जालंधर दौरे पर पहुंचे नितिन नबीन का जालंधर के सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से और शानदार स्वागत किया गया। देर शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में शहर के ऐतिहासिक प्रभु श्री राम चौक से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक तक एक विशाल और ऐतिहासिक रोड शो निकाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page