अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाफिरोज़पुरराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

पंजाब भाजपा के 27 उम्मीदवारों का ऐलान:फगवाड़ा से पूर्व केंद्रीय मंत्री सांपला, बटाला से बाजवा और मोगा से हरजोत कमल लड़ेंगे, ग्रेवाल की टिकट कटी

भाजपा ने पंजाब के लिए अपने 27 नए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसमें बड़े चेहरों में बटाला से कांग्रेस से आए मौजूदा विधायक फतेहजंग बाजवा, फगवाड़ा से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, मोगा से कांग्रेस से आए विधायक हरजोत कमल को टिकट दी गई है। रोपड़ से इकबाल सिंह लालपुरा चुनाव लड़ेंगे।

खास बात यह है कि कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले जगदीश जग्गा को राजपुरा से टिकट दी गई है। ग्रेवाल किसान आंदोलन के दौरान इसके खिलाफ बयानबाजी को लेकर खूब चर्चा में रहे। भाजपा पंजाब में 65 सीटों पर लड़ रही है। जिनमें से अब 62 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। भाजपा ने राजपुरा से हरजीत ग्रेवाल की टिकट काट दी है।

भाजपा ने दिग्गजों की सीटों पर उतारे उम्मीदवार

भाजपा ने पंजाब में दिग्गजों की सीट पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। इनमें मजीठा से बिक्रम मजीठिया के खिलाफ प्रदीप सिंह भुल्लर उतारे गए हैं। डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के खिलाफ कुलदीप सिंह को टिकट दी गई है। कादियां से विधायक फतेहजंग बाजवा को कांग्रेस से भाजपा में आने के बाद बटाला से टिकट दी गई है। इस सीट को लेकर कांग्रेस में उम्मीदवार अश्वनी शेखड़ी और मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा के बीच घमासान मचा हुआ है।

चमकौर साहिब से सीएम चरणजीत चन्नी के खिलाफ दर्शन सिंह शिवजोत को टिकट दी गई है। लंबी से प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ राकेश ढींगरा चुनाव लड़ेंगे। धूरी से आप के सीएम चेहरा भगवंत मान के खिलाफ रणदीप सिंह देओल लड़ेंगे। रोपड़ में आप के दिग्गज नेता दलजीत चीमा के खिलाफ इकबाल सिंह लालपुरा को टिकट दी गई है।

राजपुरा से कैप्टन की पार्टी छोड़ भाजपा में आए जगदीश जग्गा को टिकट दे दी गई है।
राजपुरा से कैप्टन की पार्टी छोड़ भाजपा में आए जगदीश जग्गा को टिकट दे दी गई है।

पढ़िए किसे कहां से टिकट मिली

  • भोआ – सीमा कुमारी
  • गुरदासपुर – परमिंदर गिल
  • बटाला – फतेहजंग बाजवा
  • डेरा बाबा नानक- कुलदीप सिंह काहलवां
  • मजीठा – प्रदीप सिंह भुल्लर
  • अमृतसर वेस्ट – कुमार अमित वाल्मीकि
  • अटारी – बलविंदर कौर
  • फगवाड़ा – विजय सांपला
  • शाहकोट – नरिंदरपाल सिंह चंडी
  • करतारपुर – सुरिंदर महे
  • जालंधर कैंट – सर्बजीत मक्कड़
  • आनंदपुर साहिब – डॉ. परमिंदर शर्मा
  • रोपड़ – इकबाल सिंह लालपुरा
  • चमकौर साहिब – दर्शन सिंह शिवजोत
  • मोहाली – संजीव वशिष्ठ
  • समराला – रणजीत सिंह गहलेवाल
  • लुधियाना नॉर्थ – प्रवीण बंसल
  • मोगा – हरजोत कमल
  • गुरहरसहाय – गुरपरवेज सिंह संधू
  • बल्लुआना – वंदना सागवान
  • लंबी – राकेश ढींगरा
  • मौड़ – दयाल सिंह सोढ़ी
  • बरनाला – धीरज कुमार
  • धूरी – रमनदीप सिंह देयोल
  • नाभा – गुरप्रीत सिंह शाहपुर
  • राजपुरा – जगदीश कुमार जग्गा
  • घनौर – विकास शर्मा

पढ़िए.. किसे कहां से मिली टिकट..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page