अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरजालंधरपंजाबपटियालाराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़ने पर पाकिस्तान का पुतला और झंडा फूंका

महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़ने पर भड़की भाजपा, पाक उच्चायोग के सामने किया प्रदर्शन

जालंधर : महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़ने पर भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान का पुतला और झंडा फूंका। प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से सवाल किया है कि उनकी तो पाकिस्तान के वजीर ए आजम से गहरी दोस्ती है, ऐसी घटनाएं रोकने के लिए उन्होंने क्या किया। क्या उनके लिए सब कुछ राजनीति ही है। उन्होंने कहा कि लाहौर में हुई इस घटना ने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को शर्मसार किया है। उन्होंने इमरान खान सरकार से मांग की कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दें। प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, मोहिदर भगत, रमन पब्बी, सन्नी शर्मा, अश्वनी भंडारी, बलजीत सिंह प्रिस, भूपेंद्र कुमार, दपिदर पाल सिंह, प्रदीप खुल्लर, पंकज जुल्का, अजय चोपड़ा, नरेश अरोड़ा, ललित पंडित, जगजीत सिंह, हितेश स्याल, कुलवंत शर्मा, मोहिदर पाल, शाम शर्मा, जगजीत सिंह, अजय गुप्ता, नरेश अरोड़ा, अमित लुधरा, अमित भाटिया, सौरभ सेठ, शिव दर्शन अवि, सूबेदार सिंह यादव, कांत करीर, बृजेश शर्मा, मोंटी वालिया, दविदर कालिया, रोक्सि उप्पल, संजीव मनी, बलवंत सिंह, डिपी लुभाना, सुधीर ठकराल आशु,

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू शर्मा, सपना शर्मा,पल्लवी वर्मा,पूजा,सुखबीर,ऊषा शर्मा,सुमन सौंध, अनुपम शर्मा, तरुण कुमार, अभी सिक्का, भूपिदर सिंह, रोबिन सांपला, सोनू हंस, किरणदीप सिंह रंधावा, गौरव राय, नितिन खेड़ा, भुवन मल्होत्रा, सुखवीर चठा, शमा चौहान, पलवी वर्मा, रजनी गुप्ता, गुरदेव सिंह देवी, अजमेर सिंह बादल शामिल रहे।

महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़ने पर भड़की भाजपा, पाक उच्चायोग के सामने किया प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी और उससे संबद्ध संगठनों ने पाकिस्तान में महाराजा रंजीत सिंह की प्रतिमा में तोड़फोड़ के खिलाफ बुधवार को यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के समीप प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में भाजपा की दिल्ली इकाई की सिख शाखा, युवा मोर्चा और पूर्वांचल मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से माफी की मांग करते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए।

प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ लगे नारे 
प्रदर्शनकारी चाणक्यपुरी के तीन मूर्ति इलाके में एकत्रित हुए। पुलिस ने उन्हें पाकिस्तानी उच्चायोग के समीप एक अवरोधक लगाकर रोक दिया। दिल्ली भाजपा की मीडिया शाखा के प्रमुख नवीन कुमार ने कहा, ‘‘हम खान से न केवल माफी मांगने की मांग कर रहे हैं बल्कि उनसे हिंदुओं और सिखों का उत्पीड़न तथा उनके मंदिरों और मूर्तियों को विखंडित करने से रोकने का आश्वासन देने के लिए भी कह रहे हैं। 

भारत ने किया पाक का विरोध 
पाकिस्तानी सरकार को माफी भी मांगनी चाहिए और लाहौर में उस स्थान पर महाराजा रंजीत सिंह की विशाल प्रतिमा लगानी चाहिए जहां उसे गिराया गया। गौरतलब है कि पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के लाहौर किले में मंगलवार को पहले सिख शासक महाराजा रंजीत सिंह की नौ फुट ऊंची कांसे की प्रतिमा को विखंडित कर दिया गया। भारत ने इस घटना को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page