अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जम्मू-कश्मीरजालंधरपंजाबपटियालाराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर
Amarnath Yatra 2021: पवित्र गुफा में छड़ी पूजन के साथ वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा संपन्न

जम्मू (ब्यूरो) : बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा पर श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी रक्षाबंधन के दिन छड़ी पूजन के बाद श्री अमरनाथ की वार्षिक यात्रा 2021 संपन्न हुई। दशनामी अखाड़ा के महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में भगवान शिव की पवित्र छड़ी हैलीकॉप्टर से अमरनाथ गुफा तक पहुंचाई गई।

वहीं बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना के बाद महंत दीपेंद्र गिरि और उनके साथ आए साधु-संत रात्रि को छड़ी मुबारक पहलगाम में विश्राम करेंगे। इसके उपरांत सोमवार को पहलगाम स्थित लिद्दर नदी में छड़ी विसर्जन पूजा के साथ छड़ी मुबारक का समापन होगा।



