अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर

ताजपोशी समारोह : समूह आढ़ती ऐसोसिएशन नई सब्जी मंडी मकसूदां के बिटटा अग्रवाल चेयरमैन,कंवलजीत सिंह लवली प्रधान व विक्की विशाल गुलाटी महासचिव हुए नियुक्त…

* मंडी में एकजुटता का प्रयास करे नवगठित ऐसोसिएशन : दिनेश ढल्ल

जालंधर  SS: : समूह आढ़ती ऐसोसिएशन नई सब्जी मंडी मकसूदां का गठन कर ताजपोशी समारोह का आयोजन किया गया।समारोह दौरान बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए नार्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने सर्वसम्मति से आढ़ती यशपाल बिटटा अग्रवाल को एसोसिएशन चेयरमैन,आढ़ती कंवललजीत सिंह लवली को प्रधान,आढ़ती विक्की विशाल गुलाटी को महासचिव नियुक्ति की घोषणा करते हुए उन्हे मंडी में व्यापक समस्याओ का समाधान करने हेतु प्रेरित किया।आम आदमी पार्टी नार्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी की अपनी सरकार है व पार्टी का चुनाव निशान झाड़ू इस बात का प्रतीक है कि राज्य में भ्रष्टाचारी,गुंडागर्दी जड़ से खत्म की जाएगी।उन्होने कहा कि मंडी मकसूदां कारोबार में राज्य की ही नही बल्कि पूरे एशिया में अपना अहम स्थान रखती है लेकिन कुछ लोग इसे अपनी निजी जायदाद समझने लगे है। सरकार द्वारा निर्मित कारोबारी फड़ केवल ऑक्शन फड़ है इस पर कोई भी लाईसैंसी अपना माल बेच सकता है। उन्होने कहा कि वह अपनी सरकार की तरफ से पूर्ण समर्थन नवगठित ऐसोसिएशन को देते है कि वह प्रत्येक समस्या के समाधान में उनके सार्थी बनेगें। उन्होने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा आढ़तियों की सुविधा हेतु करीब 8 करोड़ की लागत से ऑक्शन फड़ो पर स्टील कवर शैड निर्माणाधीन है व निर्माण पूर्ण होने पर सभी जरूरतमंद कारोबारियों को फड़ दिए जाएंगे।
इस अवसर पर पार्षद अमित ढल्ल,जगदीश समराय,दलबीर सिंह सैनी,दीपक संधु,पार्षद डा.गुरचरण सिंह,पार्षद अविनाश माणक,जतिंदर जिंद आप नेता,जगीर सिंह पार्षद,संगठन इंचार्ज विजय भाटिया,इद्रजीत सिंह वार्ड इंचार्ज,राजेश ठाकुर मोंटी पार्षद,सुच्चा सिंह सहित वरिष्ठ आढ़ती सन्नी बत्रा,जोहनी बत्रा,तरुण बठला,गुरदयाल,सोनू पुरी, नीरज जम्मू,टीटू भंडारी ने भी विशेष रूप से शिरकत की।
सभी गणमान्यो का स्वागत आढ़ती विनोद शर्मा
संदीप शैरी सचदेवा,हन्नी मट्टू,राहुल बजाज,बिटटू पंडवाल,सन्नी बजाज,साजन बजाज,रविंदर पब्बी,अंकु पंडवाल,सागर पंडवाल,जतिन पंडवाल,अमित कल्याण ने किया। मंच संचालन लवली सतनामिया ने करते हुए मंडी की समस्याओ बाबत सभी को जागृत किया। आप नेता जगदीश समराय ने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। ताजपोशी समारोह दौरान मंडी के आढ़तियो में विक्की बलूजा,अमित बलूजा,राज कुमार दुआ,नीरज (डीटीसी),बैभव वावा सचदेवा,कमल,सौरभ,अश्वनी कुमार (शिवशक्ति),रजत अरोड़ा,पम्मा (एमएलएस),यशपाल कल्ली,अनमोल सियाराम,नवीन (एचटीसी),शाम (ओएफटी),सतीश (ओएफटी),शरणजीत सिंह मक्कड़,विजय (एलबी),बिटटू,रितिक (केकेएस),संजू (जेएमबी),देव (जेएमबी),द्वारका दास शर्मा,सुनील (बीबीसी),सोनू (केबीसी),सागर,राजा (एल एस),विशाल (आईजी),विनोद (जेएसएस),विपन, सैमयूल वावा,दीपक पंडवाल,हरभजन (एसएफटी), बिटटू (पीएफटी),दीपक विरमानी,विजय दुआ,तरुण ढल्ल,कपीश कश्यप,अभि (ए जे एस),राजिंदर मदान,समीर मदान,पवन राजू,हन्नी,राजू (जेबीटी),सिमरण (एनटीसी),मक्खन लाल,रोशन लाल (आरआरटी),मनमोहन किशन भोला,सन्नी अरोड़ा,जतिंदर कुमार,शैंकी,हनीफ सहित गणमान्यो में एडवोकेट विशाल थापर,सुरिंदर,काका,दीपा मैहत्तपुर,जत्थेदार हरिसिंह कल्याणपुर,ध्रमेंदर गिल,संदीप लक्की,संदीप पहलवान टिंडी,सन्नी सहोता,राम गिल,ज्योति रठौला,साहिल गुल्लु मल्होत्रा,सन्नी हरियाणा,सलीम कौशल हरियाणा,आशु अटवाल,विशाल कल्याण,दीपक गिल,गोरव गिल,जस्सी बल,कुणाल भटटी,रविंदर आदिया,रिशभ शर्मा,पवन आदिया,वैभव,रविशंकर गुप्ता,हरविंदर सिंह सोनू,भारत भूषण,मोंटी शर्मा,राजिंदर नागरा,सुरजीत सिंह फोजी,गुरप्रीत सिंह गोपी,सिमरणजीत सिंह,शिवम वाही,सागर,राजा को भी नवगठित टीम द्वारा दौशाले भेंट कर सम्मानित किया गया।
नई सब्जी मंडी में धक्केशाही व तानाशाही पर लगाएंगे लगाम : चेयरमैन यशपाल बिट्टा 
समूह आढ़ती एसोसिएशन नई सब्जी मंडी मकसूदां के नवनियुक्त चेयरमैन यशपाल बिटटा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मकसूदां नई सब्जी मंडी पंजाब का प्रमुख व्यापारिक स्थल है व इसमे किसी भी प्रकार की धक्केशाही व तानाशाही नही करने दी जाएगी व किसी भी आढ़ती को आ रही परेशानी का तुरंत समाधान किया जाएगा। मंडी में राजनीति व गुंडागर्दी पर लगाम लगाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page