
जालंधर (एस.एस.): पिंड कंग-साहबू जालंधर नकोदर रोड में माँ भगवती के जगराते हेतु तैयारियां जोर-शोर से जारी है।
जय माता चिंतपुर्णी जागरण सभा द्वारा पिंड कंग-साहबू के विदेश में वसे (एन.आर.आई.) पिंड वासियों व समूह पिंड के सहयोग से 13 नवंबर को आयोजित किए जा रहे 22 वें वार्षिक जगराते हेतु शक्ती पीठ माँ ज्वालाजी से पावन ज्योत विराजमान की जा चुकी है।
जगराते दौरान प्रसिद्ध धार्मिक गायकों में मधूसुदन एंड पार्टी,शाईना चौहान,आशू महताब,अमरेंदर बाॅबी द्वारा माँ भगवती की पावन भेंटो का गुणगान किया जाएगा।




