भारत में हमला कर सकता है ISIS-K, मंदिरों और हिन्दू नेताओं को बना सकता है निशाना

अफगानिस्तान में तालिबानी हकूमत के बीच भारत में भी आतंकी हमले का खतरा बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काबुल एयरपोर्ट पर हमला करने वाला आतंकी संगठन ISIS का खुरासान ग्रुप (ISIS-K) भारत में हमले की साजिश रच रहा है। आई.एस.-के भारत में हिंदू नेताओं और मंदिरों को निशाना बना सकता है। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बैठे आतंकी आई.एस. के संपर्क में हैं। कश्मीर और कर्नाटक से पकड़े गए कुछ संदिग्धों ने यह खुलासा किया है। इसके बाद खुफिया एजैंसियों ने अलर्ट जारी किया।

भारत के कई राज्यों से जुड़े हैं इस्लामिक स्टेट के तार
इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन के तार भारत के कई राज्यों से जुड़े हुए पाए गए हैं। इन राज्यों में तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।
काबुल एयरपोर्ट में इसी संगठन ने किया था फिदायीन हमला
बीते दिनों काबुल एयरपोर्ट के एबी गेट के पास हुए हुए दो फिदायीन हमला का जिम्मेदार यही आतंकी संगठन है। इस हमले में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। वहीं 1200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हमले में अमेरिका के 15 मरीन कमांडो की भी मौत हुई थी। जिसके अमेरिका ने बदला लेते हुए हमले के मास्टरमाइंड को ड्रोन हमले में मार गिराया था।



