
भाजपा वेस्ट के उम्मीदवार महिंदर भगत ने वेस्ट वासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वेस्ट क्षेत्र को नशाखोरी-सटटेबाजी-गुंडागर्दी से मुक्त किया जाएगा व नशे की दलदल में धस रही युवा पीढ़ी को बचाया जाएगा उपरोक्त विचार भाजपा प्रत्याशी महिंदर भगत ने व्यक्त किए।

वर्णनीय है कि जालंधर वेस्ट के मौजूदा सरकार के कांग्रेसी उम्मीदवार ने वेस्ट इलाके में नशा घर-घर पहुंचा दिया है व दो नंबर के कामगारों को हमेशा शरण व शह प्रदान कर हौंसला बुलंद किया है जिससे रोजी – रोटी को तरसती लेबर के घर उजड़ रहे है।



