
जालंधर :- श्री राम राज्याभिषेक उत्सव कमेटी के प्रधान सुशील भट्टी को हिंदू युनाईटेड फ्रंट जालंधर का नियुक्त किया गया। उपरोक्त घोषणा युनाईटेड हिंदू फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने करते हुए कहा कि पंजाब का मुख्यमंत्री हिंदू होना चाहिए व आतंकवाद के दौरान पीड़ित हिंदू परिवारो को भी मुआवजा दिया जाए व एस जी पी सी की तरह हिंदू मंदिरो का भी संगठन गठित किया जाए व वही संगठन हिंदूओं के सभी धार्मिक स्थलों के विकास के सभी प्रबंध करे व धर्म का पैसा धार्मिक व समाजिक कार्यों पर लगाया जाए।

उन्होने कहा कि जब पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जैसी सिख विभूतियों को समस्त हिंदू सम्मान दे सकते है तो सिख भाईयों को भी चाहिए कि वह हिंदू भाई को पंजाब का सीएम बनाए।इस अवसर पर युनाईटिड हिंदू फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल व जालंधर के नवनियुक्त प्रधान सुशील भट्टी को हिंद क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्ना ने सम्मानित किया व सभी ने श्री देवी तालाब मंदिर में देवी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।



