कपूरथला / फगवाड़ाजालंधरपंजाबराष्ट्रीयलुधियाना

जालंधर में फेसबुक पर LIVE होकर जहर पीने वाले गौशाला संचालक धर्मवीर धम्मा की हुई मौत

।जालंधर में फेसबुक पर LIVE होकर जहर पीने वाले गौशाला संचालक धर्मवीर धम्मा की हुई मौत हो गई है।

गौरतलब है कि

जहर पीने से पहले उसने कहा कि वह करतारपुर के कांग्रेसी विधायक सुरिंदर चौधरी, सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली समेत 5 लोगों से परेशान हो चुका है। उसे बिना किसी शिकायत के बार-बार तंग किया जा रहा है। अब उसकी गौशाला व हनुमान मंदिर तोड़ने की धमकी दी जा रही है, जिससे वह दुखी हो चुका है। फिलहाल इस मामले में अभी आरोपी पक्ष के बयान नहीं आए । वहीं, फेसबुक लाइव कर जहर पीने वाले व्यक्ति को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वीडियो सामने आने के बाद जालंधर रुरल पुलिस में हड़कंप मच गया था। अफसरों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस जहर पीने वाले का पता चलने के बाद अस्पताल पहुंच गई थी। 

परिवार के लोगों का कहना है कि जहर पीने वाला पिछले 10 साल से परेशान चल रहा था। हालांकि अब उन पर किस बात का इतना प्रेशर डाला गया, इसके बारे में उन्हें पता नहीं है। फिलहाल जहर पीने वाले के होश में आने का इंतजार किया जा रहा था।

यह कहा फेसबुक लाइव में ….

हांजी दोस्तों, जय श्री राम

मैं धर्मवीर धम्मा, सेवक गोविंद गोधाम लांबड़ा। कांग्रेस सरकार में मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं। पुष्प बाली नाम का एक गुंडा है पुलिस वाला। जो लोगों को बिना शिकायत के परेशान करता है। मेरी मौत के जिम्मेवार विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह, CIA स्टाफ वन इंचार्ज पुष्प बाली, संजीव काला, गौतम मोहन व श्रीराम मोहन हैं। मैं इनसे बहुत परेशान हो चुका है। बिना किसी शिकायत के चौधरी लोगों को उठवा देता है।

तू गौशाला व हनुमान मंदिर को तोड़ने की बात कहता है। मैंने अपनी जेब से पैसे लगाकर इन्हें बनवाया। अब मैं दुखी हो चुका हूं। इन सबसे परेशान हूं। हम गौशाला चलाते हैं, कोई अफीम नहीं बेचते लेकिन पुष्प बाली जब आता है तो 4 डंडे मारकर चला जाता है। मैं गऊ माता को प्यार करता हूं। मैं उन्हें अपनी आंखों से बेघर होते नहीं देख सकता। इस वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मैंने जहर पी लिया है। जय माता दी, आखिरी सलाम।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page