जालंधर

Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज भी छाए रहेंगे बादल, दोपहर बाद बारिश की संभावना

जालंधर। जालंधर में मंगलवार को शाम एक घंटे तक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इस दौरान 24 घंटे पहले अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान मंगलवार को बारिश के बाद 6 डिग्री कम होकर 31 डिग्री रह गया, था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री गिरावट के साथ 24 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने तथा बाद दोपहर बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

बीते सप्ताह अधिकतर दिन पॉकेट रेन के कारण उमस में भारी इजाफा हो गया था। वहीं इस सप्ताह के शुरुआत से लेकर मौसम राहत भरा रहेगा । इस क्रम में सोमवार को बादल तो छाए रहे थे लेकिन बारिश नहीं हुई थी। वहीं मंगलवार को दोपहर को बादल छाए रहने तथा बाद दोपहर हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि इस सप्ताह के अधिकतर दिन मौसम सुहावना बना रहेगा। इस बीच कुछ दिन धूप खिली रहने से उमस भी बरकरार रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page