जालंधरपंजाब

डायमंड रिंग न मिली तो रिश्ता तोड़ा:जालंधर में सगाई समारोह में हंगामा, लड़की को पीटकर भाग निकले लड़के वाले; धरे रह गए गिफ्ट व खाने की प्लेटें

जालंधर के रामा मंडी के एक होटल में सगाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। सगाई के वक्त डायमंड रिंग न मिली तो लड़के वालों ने झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ा तो लड़के वालों ने लड़की की पिटाई कर डाली। उसके बाल खींचे व फिर वहां से फरार हो गए। लड़की वालों की तरफ से होटल में किए गिफ्ट व खाने जैसे सारे इंतजाम धरे रह गए। अब मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने लड़की पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं। पूरा वाकया होटल के CCTV कैमरे में कैद हो गया। जिसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

परिजनों के मुताबिक लड़के से जब रिश्ता तय हुआ तो ऐसी कोई डिमांड नहीं थी। रविवार को रिंग सेरेमनी रखी गई थी। जब अंगूठी बदली जाने लगी तो लड़के वालों ने कहा कि उन्हें डायमंड की रिंग चाहिए। एक रिंग लड़के, दूसरी उसके SDO भाई को देनी होगी। लड़के की टीचर भाभी के लिए सोने का कड़ा व सास के लिए बालियां मांगने लगे। लड़की वालों ने कहा कि पहले तो ऐसी कोई मांग नहीं की गई थी तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

बिचौलिए ने ही खोला दूसरी शादी का राज, फिर बढ़ा झगड़ा
इसके बाद बिचौलिए को बुलाया गया। समझौते के दौरान ही बिचौलिए ने लड़के वालों पर दबाव डालने के लिए यह राज खोल दिया कि लड़के की यह दूसरी शादी है। पहली वाली को वो छोड़ चुका है, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। परिजनों ने जब विरोध जताया कि उनकी बेटी तो अभी कुंवारी है तो इसको लेकर फिर झगड़ा बढ़ गया। जिसके बाद लड़के वालों ने लड़की से मारपीट की और उससे बालों से पकड़कर पीटा। लड़की को धक्के मारे गए। जब लड़की के परिजन इकट्‌ठा हुए तो आरोपी वहां से भाग निकले।
पुलिस बोली : बयान दर्ज कर लिए, वैरिफाई कर कार्रवाई करेंगे
मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक लड़की व उसके परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि डायमंड रिंग व गहने न मिलने से रिश्ता तोड़ा गया। इसके अलावा उनके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पूरे मामले को वैरिफाई कर आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page