चंडीगढ़जालंधरपंजाबराजनीतिराष्ट्रीयलुधियाना

पंजाब विधान सभा चुनावों हेतु जालंधर वेस्ट के भाजपा उम्मीदवार महेंद्र भगत ने सिद्ध शक्तीपीठ श्री देवी तालाब मंदिर स्थित माँ त्रिपुरमालिनी दरवार व मुख्य सतगुरु कबीर मंदिर और सतगुरु बाबा लाल दयाल आश्रम से आशीर्वाद लेकर शुरू किया चुनावी अभियान

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जालंधर वेस्ट हलके से टिकट मिलने के बाद महेंद्र भगत ने अपने साथिओं के साथ सिद्ध शक्तिपीठं श्री देवी तालाब मंदिर, मुख्य सतगुरु कबीर मंदिर भार्गव कैंप और सतगुरु बाबा लाल दयाल आश्रम में नतमस्तक होकर महंत गंगा दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर अपना चुनावी अभियान शुरू किया।

वेस्ट हल्के की विभिन्न कमेटीओं द्वारा महेंद्र भगत को सम्मानित किया गया व समर्थकों ने भार्गव कैंप में उनका भव्य स्वागत किया व बधाई दी। समर्थको ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जालंधर वैस्ट की सीट बड़ी लीड से जीत कर भाजपा की झोली में डालेगें। महेंद्र भगत को टिकट मिलने से समर्थक उत्साहित है। भगत ने समर्थकों का धन्यवाद करने के बाद कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी दी है वह उनको अपने तन मन के साथ निभाएंगे और वेस्ट की सीट जीत कर भाजपा की झोली में डालेंगे। इस अवसर पर रमेश शर्मा,विनीत धीर,प्रधान डाक्टर राकेश भगत,दीपक तेलु,राजीव ढींगरा,अमित संधा,अमित लुधरा,सौरव सेठ,जनकराज भगत मंडल अध्यक्ष, नवीन सोनी मंडल महासचिव , राकेश राणा मंडल महासचिव ,सुदेश भगत जिला सचिव, भगत, पूरन चंद उपाध्यक्ष, मदन लाल मंडल अध्यक्ष सीनियर सिटीजन सेल, सुरिंदर मोहन प्रवक्ता जिला भाजपा, आर के भगत भाजपा नेता, गोपाल दास संगम ,एस पी लवली, अजय काका , अजय बारना, अश्वनी कुमार सचिव , विजय काका उपाध्यक्ष, अशोक कुमार, सिकंदर, विक्की भगत,नीटा बहल,रमेश महाजन,सूबेदार यादव,लखविंदर बाजवा,संजीव शर्मा,शशी राणा,शशी शर्मा,सपना शर्मा,मोहिंदर पाल नकोदरी,सनी कंगोत्रा,कीमती भगत,बॉबी कश्यप,राज कुमार,राम कुमार,विजय कुमार,नरेश कुमार,अमृत भगत,ओम प्रकाश,रवि कुमार, सुरिंदर कुमार,सतपाल,ललित अरोड़ा सहित भारी संख्या में इलाका वासी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page