चंडीगढ़जालंधर

जालंधर नई सब्जी मंडी : पत्नी को प्रताड़ित करने वाला ‘खालसा मशरुम’ का पंकज कत्याल गिरफ्तार, सुबह 5 बजे मोहाली पुलिस ने सोते समय उठाया,रिमांड बढ़ा पढ़ें मामला व देखें

जालंधर के प्रख्यात मशरुम कारोबारी ‘खालसा मशरुम’ (मकसूदां सब्जी मंडी में 108 नम्बर दुकान) के पंकज कत्याल को मोहाली के बेलोंगी थाने की पुलिस ने सोते को सुबह 5 बजे घर से गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार थाना-2 के अधीन पड़ते गुलाब देवी रोड इलाके में उस समय हलचल बड़ी जब मोहाली पुलिस एक घर मे दबिश देने पहुंची। सूत्रों अनुसार पंकज कत्याल का 2017 में विवाह हुआ था जोकि अपनी पत्नी पूनम (काल्पनिक नाम) को शुरू से पीटता था। इस विवाह से उसे एक 3 वर्षीय बेटा भी है। पूनम ने ही पहले सब सहते हुए घर बसाने की कोशिश की और इस बाबत करीब 7 बार राजीनामा भी हुआ कि पंकज लड़की पर हाथ नही उठाएगा। लेकिन  पंकज नही सुधरा। अंततः पूनम की शिकायत पर मोहाली के थाना बेलोंगी में FIR-54 अधीन धारा 406, 498A दर्ज की गई और आज सुबह पंकज को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पश्चात उसे माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया जिसके बाद माननीय अदालत ने एक दिन काओर रिमांड बढ़ा दिया। इस सम्बन्धी जब खालसा मशरुम के पंकज कत्याल के परिजनों से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फ़ोन नही उठाया और जिसने उठाया उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page