
जालंधर,22 अगस्त (ब्यूरो): जालंधर की मशहूर नई सब्जी मंडी पंजाब की सबसे बड़ी मंडी व व्यापारिक स्थल है। पंजाब मंडी बोर्ड के माध्यम से पंजाब सरकार को करोड़ो रूपये का राजस्व देने बाले मंडी कारोबारियों को मंडी की बदतर हालत के बीच मजबूरीवश कारोबार करना पड़ रहा है।

पंजाब मंडी बोर्ड पंजाब सरकार का कमाऊ अदारा होने के वावजूद अनदेखी का शिकार होता आया है।थोड़ी सी बरसात में मकसूदा मंडी झील का रूप धारण कर लेती है व रोजाना मंडी में सफाई दौरान टनों कूड़ा ईकट्ठा होता है व पर्याप्त जगह न होने के कारण मंडी के बैकसाईड कूड़े के पहाड़ हिमाचली पहाड़ो की तरह रूप धारण करने लगे है जिसके कारण मंडी के पीछे सारा वातावरण दुर्गंधमयी बना हुआ है व दुकानदारों को सांस लेना मुश्किल हो चुका है।गत कई वर्षो पंजाब मंडी बोर्ड मकसूदा मंडी में मंडी से एकत्रित कूड़े से खाद के प्लांट लगाने के लिए टैंडर लगाता आ रहा है लेकिन सफलता न मिलने के कारण मंडी कारोबारियों को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे अतिक्त मंडी मे बढ़ रही परस्पर राजनिति कारण पार्किग सहित कई जगह विभागीय व्यापक भ्रष्टाचार चरमसीमा पर पनप रहा है जिसका पर्दाफाश शीघ्र किया जाएगा।



