जालंधरपंजाबराजनीति

Sukhbir Badal पहुंचे कमलजीत भाटिया को मनाने, चंदन ग्रेवाल की नियुक्ति से नाराज हैं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर

अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल वरिष्ठ नेता पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया को मनाने उनके घर पहुंचे हैं। पिछले दिनों अकाली दल ने चंदन ग्रेवाल को सेंट्रल हलके का प्रभारी नियुक्त किया था। तब भाटिया ने हाईकमान को दस दिन का अल्टीमेटम दे दिया था।

जालंधर। पूर्व विधायक जगबीर बराड़ की पार्टी में वापसी और जालंधर कैंट से उम्मीदवार घोषित करने के बाद अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल अब सेंट्रल हलके में वरिष्ठ नेता पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया को मनाने उनके घर पहुंचे हैं। पिछले दिनों अकाली दल ने चंदन ग्रेवाल को सेंट्रल हलके का प्रभारी नियुक्त किया था। तब भाटिया ने फैसला पलटने के लिए हाईकमान को दस दिन का अल्टीमेटम दे दिया था। सेंट्रल हलके से टिकट ना देने पर भाटिया नाराज हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया के घर पर पहुंचकर उन्हें मनाने में जुटे हैं। 

कमलजीत सिंह भाटिया पिछले मेयर सुनील ज्योति के कार्यकाल में नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर रहे हैं। वह काफी दिनों से सेंट्रल हलके में सक्रिय रहकर अकाली दल की ओर से टिकट का दावा कर रहे थे। पिछले दिनों पार्टी ने आप की टिकट पर आदमपुर से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले चंदन ग्रेवाल को सेंट्रल हलके का प्रभारी नियुक्त कर दिया। माना जाता है कि अकाली दल प्रभारी को विधानसभा टिकट देता है।

चंदन ग्रेवाल को सेंट्रल हलका प्रभारी बनाने पर हाईकमान को दिया था अल्टीमेटम

अकाली दल की इस घोषणा के बाद से कमलजीत सिंह भाटिया नाराज चल रहे थे। उन्होंने इसका तीखा विरोध किया था। भाटिया ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस करके हाईकमान को फैसला बदलने के लिए चुनौती दी। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर ने हाईकमान को दस दिन का अल्टीमेटम दिया था। अब देखना होगा कि उनकी अकाली दल प्रधान के साथ मुलाकात के बाद सेंट्रल हलके में क्या सियासी समीकरण बनते हैं। बता दें कि जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र पर वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है। यहां से पार्टी के राजिंदर बेरी विधायक हैं।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page