अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर
जालंधर के मेयर वनीत धीर को मातृ शोक,माता आशा धीर का हुआ निधन,परिवार में शोक की लहर – ॐ शांति ॐ
S.S

जालंधर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शहर के मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गहरा शोक छा गया। जानकारी के मुताबिक, धीर परिवार पिछले कुछ समय से लगातार निजी दुखों का सामना कर रहा है। कुछ महीने पहले ही मेयर वनीत धीर के पिता का भी निधन हो गया था। परिवार अभी उस सदमे से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब माता आशा धीर के निधन ने उन्हें एक और बड़ा आघात दे दिया। शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी आशा धीर को श्रद्धांजलि अर्पित की है और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा से संबंधित जानकारी परिवार की ओर से जल्द साझा की जा सकती है।



