अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर

पंजाब BJP नेता मनोरंजन कालिया की तबीयत बिगड़ी:जालंधर में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में अचानक बेहोश होकर गिरे; अस्पताल ले जाया गया..

S.S

पंजाब BJP के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान वह अचानक बेहोश हो गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। वह केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू के ROB उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

उनके बेहोश होते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और भाजपा नेताओं ने उन्हें उठाया और तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। शुरूआती जानकारी में पता चला कि कालिया को कल बुखार हो गया था। हालांकि आज केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यक्रम होने की वजह से दूसरी लीडरशिप के साथ वह भी आ गए।

इस दौरान वह केंद्रीय राज्य मंत्री का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनके शरीर में सोडियम लेवल कम हो गया। जिससे उनका BP गिर गया और वह बेहोश हो गए। फिलहाल डॉक्टर उनकी जांच में जुटे हुए हैं। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पूर्व मंत्री की तबीयत बिगड़ने से जुड़े PHOTOS…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page