चंडीगढ़जालंधरपंजाबराष्ट्रीय

जालंधर-लुधियाना में मशहूर CA पर ED रेड:घर और ऑफिस में एक साथ पहुंचीं टीमें; केजरीवाल बोले- BJP हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही

जालंधर के न्यू जवाहर नगर में मंगलवार को एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम सुबह मौके पर पहुंची और घर में दस्तावेजों की जांच शुरू की। इसके साथ ही लुधियाना के एक CA के घर भी टीमें पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब में कई जगहों पर भी ईडी की रेड की गई है।हालांकि, संबंधित व्यापारी और CA को लेकर अभी तक पुलिस या ईडी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। छापेमारी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। रेड के बाद व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, जालंधर के दो नेताओं के घर भी ईडी टीम के पहुंचने की सूचना मिली है। इससे पहले ईडी जालंधर में लवली यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और पंजाब से राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के घर भी छापेमारी कर चुकी है।

एजेंसी की इस कार्रवाई पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- ED पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड कर रही है। ED पार्टी पंजाब के छोटे छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि घबराने की कोई बात नहीं है। पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है। हम सब मिलकर ED पार्टी का मुकाबला करेंगे।

CA के घर और ऑफिस पर रेड

ईडी ने CA अमित अरोड़ा के घर और दफ्तर दोनों जगह रेड की है। अमित अरोड़ा का घर न्यू जवाहर नगर में है और दफ्तर चुनमुन मॉल के पास है। ईडी के सूत्रों के अनुसार, CA पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा गया है।

मानसा में NIA ने रेड की

इधर, मानसा जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी रेड की है। यहां एक युवक को एजेंसी ने घेरा है। जांच एजेंसी को युवक पर शक है कि वह पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी के टच में था।

पिछले महीने ने ED ने ये 3 बड़े छापे मारे

7 मई 2026: मोहाली के खरड़ स्थित ‘वेस्टर्न टावर्स’ सोसाइटी में नितिन गोयल (बिल्डर/आईटी प्रोफेशनल) और बीर देविंदर सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की गई। जहां जांच के दौरान 9वीं मंजिल से नोटों से भरे बैग नीचे फेंके गए थे। यह कार्रवाई सनटेक सिटी प्रोजेक्ट में हुए जमीन घोटाले से जुड़ी थी।

9 मई 2026: पंजाब के उद्योग एवं कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ (सेक्टर-2) स्थित आधिकारिक आवास और गुरुग्राम में 5 ठिकानों पर एक साथ रेड हुई। मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में पूछताछ के बाद इसी दिन (9 मई) उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया।

26 मई 2026: चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स (CRCPL) और रॉयल एस्टेट ग्रुप के जिरकपुर स्थित मुख्य कार्यालय और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के ₹32.67 करोड़ के चेक बाउंस और फंड ट्रांसफर धोखाधड़ी के मामले में हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page