
जालंधर : विधानसभा चुनावों के मतदान 20 फरवरी को होने जा रहे है व सभी पार्टियों के उम्मीदवार प्रचार हेतु एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे है। जालंधर विधानसभा चुनावी वेस्ट हल्के में मौजूदा विधायक सुशील रिंकू जिले भर में सबसे मजबूत स्थिति में चल रहे है व व उनके विरोधी अपने हवाबाजी सर्कल में उलझते हुए खुद को विजयी महसुस कर रहे है। उपरोक्त पूर्ण कार्य में सौशल मीडिया प्रचार भी अहम रोल अदा कर रहा है व उम्मीदवारो के बल पर उनका रूझान दीखा रहा है लेकिन वास्तविकता रूझानों से कुछ अलग संदेश देती प्रतीत हो रही है। सुशील रिंकू राजनीति के भीष्म पितामह माने जाने वाले गुरूओ की शतरंज में विसात विछा रहे है जिससे उनका वोटबैंक कायम होता दिख रहा है ।
विधायक रिंकू द्वारा वेस्ट में करवाए गये विकास भी चुनावी विजय में अहम रोल अदा कर रहे है। 10 मार्च के चुनावी परिणाम वेस्ट क्षेत्र को अलग दिशा देगे जिसमें आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अपना उज्जवल भविष्य लिखेगे व भाजपा उम्मीदवार के लिए यह वेस्ट से उम्मीदवारी की अंतिम टिकट साबित होगी।




