अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाफिरोज़पुरराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

माफिया राज के पैसे से मिलेंगी सुविधाएं:केजरीवाल बोले, लुटेरे हो रहे फ्री बी से परेशान, पैसा स्विस बैंक में नहीं लोगों के काम आएगा

खजाने को लूटने वाले मुफ्त की सुविधाओं से परेशान हो रहे हैं और फ्री बी के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। पंजाब में एक मंत्री को चार हजार यूनिट बिजली मुफ्त में देते हैं। उन्हें यह फ्री बी क्यों। आम लोगों को जब यह चीजें देने की बात करते हैं तो इन्हें दिक्कत हो रही है। इन्हें दिक्कत इस बात की है कि अब इनकी सारी चोरी-चकारी रूक जाएगी।

पंजाब पर तीन लाख करोड़ का कर्ज है। यह पैसा कहां गया। न कोई स्कूल, न कालेज, न अस्पताल यहां तक कोई नई सड़क भी नहीं बनी। प्राइवेट सड़कें बन रही हैं। कोई बताए कि सुखबीर का पास कितना पैसा है। उन्होंने कहा कि पंजाब माफिया राज की बजह से खजाने को घाटा पड़ा है। यदि यही पैसा सरकार के खजाने में आएगा तो कर्ज भी खत्म होगा और लोगों को मुफ्त में सुविधाएं भी मिलेंगी। यदि महिलाओं को एक हजार रूपया दे देंगे तो इससे खजाने को कोई फर्क नहीं पड़ेगा बल्कि एक हजार से उनकी कई समस्याएं हल हो जाएंगी।

केजरीवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब 1966 में अलग सूबा बना तब से लेकर कांग्रेस और अकाली दल ने राज किया। इन्होंने लोगों का भला नहीं किया बल्कि सरकार के खजाने को लूटा और अपना खजाना भरा। उन्होंने कहा कि वोट बहुत कीमती है। आम आदमी पार्टी को ठोक-बजाकर देख लें। दिल्ली में व्यापारियों से बात करें कि और उनसे पूछें कि क्या वहां पर लालाफीताशाही है या नहीं उन्हें पैसों को लेकर तंग तो नहीं किया जाता। दिल्ली के लोग केजरीवाल की सरकार से खुश हैं या नहीं। यदि आपको सारे जवाब पाजिटिव मिलें तभी वोट देना। केजरीवाल ने कहा कि जैसे हम अपनी दिल्ली की सरकार के बारे में सरेआम क्वेरी करके वोट डालने के लिए कह रहे हैं एसे ही कांग्रेस की सरकार भी कहे। अपने आपस पता चल जाएगा कि कितने पानी में हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में स्कूलों का स्तर एसा कर दिया है कि अब बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगे हैं। आईआईटी में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ता। सारा इलाज चाहे वो सरकारी अस्पताल में हो य़ा निजी अस्पताल में मुफ्त मिल रहा है। व्यापारियों से लूट का सारा खेल दिल्ली सरकार ने बंद करवा दिया। कोई इंस्पेक्टर किसी व्यापारी के पास रेड करने नहीं जाता। उन्हें पैसों के लिए परेशान करने नहीं जाता।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि फ्री कुछ नहीं है। पहले पैसा चोरी होता था और स्विस बैंक में जमा हो जाता था। लेकिन दिल्ली में मैंने सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। अब वही पैसे दिल्ली में सभी के परिवारों के काम आ रहा है। दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर पुल बनने थे जिन्हें सरकार ने खुद बनवाया और तीन सौ करोड़ रूपया बचा।

उस पैसे को हमने बैठक कर हेल्थ पर खर्च किया। दिल्ली में फ्री शिक्षा दे रहे हैं। राष्ट्रपति के ट्रंप की पत्नी मिलेनिया दिल्ली के स्कूल को देखने के लिए आई थी। दिल्ली में स्कूल इतने अच्छे हैं उससे वह भी प्रभावित हुई। अच्छा इलाज, अच्छी शिक्षा, मूलभूत ढांचा, मुफ्त बिजली देना ही राष्ट्रभक्ति है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी यदि कुछ मुफ्त में देगी तो उसका पहले वह प्रावधान भी करेगी, हवा में कुछ नहीं करेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page