चंडीगढ़जालंधरपंजाबराजनीतिराष्ट्रीय

छह उम्मीदवारों ने ठोकी ताल:जालंधर नार्थ से भंडारी, शाहकोट से विधायक लाडी और शिअद के बचित्र ने किया नामांकन

जालंधर जिले में अब तक छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जालंधर शहर में नार्थ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कृष्ण देन भंडारी, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निवर्तमान विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी बचित्र सिंह ने नामांकन भरा।

जालंधर नार्थ से नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी की तरफ से बलजिन्दर सोढी ने भी नामांकन पत्र जमा करवाया है। कृष्ण देव भंडारी के कवरिंग कैंडिडेट के रूप में नीना भंडारी ने कागज़ दाख़िल किये हैं। लाडी शेरोवालिया के कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर मनजिन्दर कौर ने भी अपना नामांकन किया। बता दें कि 25 जनवरी को नोटिफिकेशन के बाद आज दूसरे दिन प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल करने शुरू किए हैं। पहले दिन किसी ने भी नामांकन नहीं किया था।

नामांकन के दौरान कोरोना महामारी को लेकर जारी प्रोटोकॉल का सख्ती के साथ पालन किया गया। रिटर्निंग अफसर के पास सिर्फ तीन लोग ही पहुंचे। जबकि डीसी आफिस और एसडीएम आफिस के बाहर भी भीड़ कम ही दिखाई दी।

नामांकन से पहले केडी भंडारी जालंधर शहर में धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने के लिए गए। हर जगह पूर्व मेयर राकेश राठौर उनके साथ रहे।
नामांकन से पहले केडी भंडारी जालंधर शहर में धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने के लिए गए। हर जगह पूर्व मेयर राकेश राठौर उनके साथ रहे।

नामांकन भरने भंडारी के साथ गए राठौर

जालंधर शहर के पूर्व मेयर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के चचेरे भाई जालंधर नार्थ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक कृष्ण देव का नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए साथ गए। दरअसल चर्चाएं थीं कि राकेश राठौर ने भी भाजपा की टिकट के लिए नार्थ हलके से आवेदन किया था। लेकिन भाजपा राकेश राठौर को टिकट न देकर दोबारा फिर से कृष्ण देव भंडारी पर ही दांव खेला।

टिकट न मिलने बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गर्म थीं कि राठौर अंदरखाते पार्टी से नाराज हैं। लेकिन आज नामांकन दाखिल करने के समय राकेश राठौर ने केडी भंडारी के साथ जाकर नाराजगी वाली चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उनके साथ जाकर संदेश दे दिया है कि हम एक साथ थे और अब भी साथ-साथ हैं।

तीस को अवकाश, 1 फरवरी अंतिम दिन

घनश्याम थोरी ने कहा कि चुनाव सम्बन्धित नोटिफिकेशन 25 जनवरी को जारी किया गया था। लेकिन पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जबकि पिछले कल गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण आज दूसरे दिन छह प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाख़िल करने की आखिरी तारीख़ प्रथम फरवरी है और 30 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी होने के कारण कोई नामांकन पत्र नहीं लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नामांकन पत्रों की पड़ताल 2 फरवरी को होगी जबकि नामांकन वापस लेने की तारीख़ 4 फरवरी है।

उन्होंने सभी उम्मीदवारों को अपने नामांकन पत्र दाख़िल करते समय भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से जारी दिशा -निर्देशों की सख़्ती के साथ पालना करने को कहा। उन्होंने उम्मीदवारों को पूरी चुनाव प्रक्रिया दौरान कोरोना महामारी को लेकर उचित व्यवहार की पालना करने की भी अपील की।

केडी भंडारी से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी हैं।

भाजपा प्रत्याशी केडी भंडारी की आय पांच साल में 47,62,719 रुपये बढ़ गई है। 2017 के चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी आय 70,23,183 लाख रुपये घोषित की थी। वहीं, वीरवार को दाखिल किए गए नामांकन पत्र के मुताबिक भंडारी की आय 1,17,86,502 हो गई है। नामांकन पत्र दाखिल करते समय भंडारी द्वारा दिए गए सत्यापित एफिडेविट के मुताबिक प्रापर्टी के मामले में उनकी पत्नी नीना भंडारी उनसे ज्यादा अमीर हैं। केडी भंडारी के नाम पर अचल संपत्ति 23 लाख की है तो पत्नी नीना भंडारी के नाम पर 2,28,50000 रुपये की है। इसके अलावा स्विफ्ट डिजायर कार व एक स्कूटी भी है। यह दो वाहन पांच साल पहले भी उनके पास होते थे। इसके अलावा तीन लाख रुपये का बीमा भी उन्होंने करवा रखा है। केडी भंडारी पर 188 आइपीएस के तहत मामला भी दर्ज है। इसी तरह पांच साल पहले डिपोजिट के माध्यम से जो सेविंग 24,32,312 रुपये थी, वह अब 41,65,281 हो गई है। दस्तावेजों के मुताबिक भंडारी की कोई देनदारी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page