
जालंधर उत्तरी क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के.डी.भंडारी को भारी बहुमत से सेठ हुक्म चंद कालोनी निवासी विजयी बनाएगे।

सेठ हुक्म चंद कालोनी के समस्त निवासी के.डी.भंडारी के साथ कंधे से कंधा मिला कर चुनाव प्रचार मे टूट पड़े है। उपरोक्त विचार कालोनी निवासी डा.गुरिंदर सिंह ने प्रकट करते हुए बताया की अब वक्त आ गया है कि मौजूदा कांग्रेसी विधायक की कार्यशैली का डट कर जबाब दिया जाए। उन्होने कहा कि एक कालोनी के विकास हेतु हो रहे चुनावों दौरान घटिया राजनीति करने वाले शहर का विकास क्या करेंगें ? 20 फरवरी को जालंधर उत्तरी का हर वोटर कमल के निशान वाले बटन मे अपनी वोट दर्ज करके 10 मार्च को पंजाब में भाजपा की सरकार का राजतिलक करेगा।




