
जालंधर : (सोमवार 17 जनवरी) को शहर के पी.ए.पी. चौक पर लोगों द्वारा धरना लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुरु रविदास जयंती को ध्यान में रखते हुए लोगों ने चुनावों की तारीख को बदलने की मांग की है।

लोगों द्वारा चुनावों की तारीख को आगे करवाने के लिए यह धरना लगाया जा रहा है। धरना सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा और इस तरह से शहर का पी.ए.पी. चौक पूरी तरह से बंद रहेगा। धरने के कारण जालंधर-लुधियाना और जालंधर अमृतसर रूट पूरी तरह से प्रभावित होंगे। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जालंधर से लुधियाना या अमृतसर से दिल्ली की तरफ जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। जबकि ट्रेनों की सेवाएं लगातार जारी रहेंगी। गुरू रविदास टाईगर फोर्स के जस्सी तल्हन ने इस बात की पुष्टि की है।



