आस्थाचंडीगढ़जालंधरपंजाबराष्ट्रीयलुधियाना

गौ पूजन से पुण्य फल की प्राप्ति होती है : मीनू शर्मा – भाजपा महिला मोर्चा ने किया गौपाष्टमी पर गौ पूजन

जालंधर,:भाजपा महिला मोर्चा जालंधर द्वारा गौपाष्टमी के अवसर पर श्री पंचवटी मंदिर गौशाला में गौ-पूजन किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा ने गौ-पूजन उपरांत कहा कि हिन्दू धर्म में गाय का महत्व होने के पीछे एक कारण ये भी है कि गाय को दिवयगुणों का स्वामी कहा गया है। उनमें देवी देवता का निवास माना गया है। पौराणिक ग्रंथों में कामधेनु का जिक्र भी मिलता है। मान्यता है कि गोपाष्टमी पर गाय की पूजा करने वाले लोगों को सुख समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त होता है।गौमाता भाग्य बदलती है ।उसके दूध से जीवन मिलता है।

पूजन दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रधान मीनू शर्मा के साथ भोला शर्मा, ऊषा शर्मा,सुखबीर चट्ठा, सपना शर्मा, कविता सेठ, लवप्रीत गोल्डी, सुमन मल्होत्रा, अंजू अरोड़ा सहित सदस्याएं शामिल हुई व श्री पंचवटी मंदिर गौशाला प्रधान लक्की मल्होत्रा ने सभी को सम्मानित भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page