
जालंधर (रवि): शारदीय नवरात्र को लेकर मकसूदां स्थित न्यू सब्जी मंडी में मां दुर्गा पूजा महोत्सव जारी है। न्यू सब्जी मंडी फड़ी एसोसिएशन की तरफ से करवाए जा रहे उत्सव में जिले भर से भक्तजन शामिल हुए। रविवार को मां सरस्वती वंदना और धरती पूजन के साथ पूजा का आगाज किया गया। इस दौरान उन्होंने ‘श्री गणेश देवा, श्री गणेश देवा’ तथा ‘तेजी जय दुर्गा मा आद भवानी, तेरी जय दुर्गा’ सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। एसोसिएशन के प्रधान रवि शंकर गुप्ता ने तथा एस कुमार ने कहा कि शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा पूजा के बाद विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ उपाध्यक्ष सुनील केवट, संगठन सचिव बिहारी लाल, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, महासचिव मदन चौधरी, सह संगठन सचिव अमीरी लाल गुप्ता, संगठन सचिव पवन महाथा, गणेश साह, विपन सिंह, तुलसी, अजय कुमार महाथा, जनक राज केसरी, सीता राम, नंदलाल गुप्ता, पी साहनी व एके चौधरी मौजूद रहे।



