IRCTC Tour Package: नवरात्रि में करें मां वैष्णो देवी के दर्शन, बेहद कम पैसे में IRCTC दे रहा है टूर पैकेज
नवरात्र में वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी:10 अक्टूबर से अमृतसर से जम्मू के लिए रोजाना स्पाइस जेट की सीधी फ्लाइट; सुबह 10.40 बजे उड़ान भरकर 1 घंटे में पहुंचेगी

अक्टूबर का महीना माता के भक्तों के लिए बेहद खास रहता है। क्योंकि इसी महीने में नवरात्रि मनाई जाती है। नवरात्रि के वक्त देश भर के कई सारे तीर्थ स्थानों और माता के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। पर वैष्णो देवी तीर्थ स्थान माता के भक्तों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक रहा है।
अगर आप नवरात्रि के वक्त वैष्णो देवी दर्शन का मन बना रहे हैं तो, IRCTC आपके लिए बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC ने अपने इस पैकेज को, वैष्णो देवी दर्शन नाम दिया है। आइए जानते हैं पैकेज की पूरी डिटेल।
कहां से शुरू होगी यात्रा
वैष्णो देवी के इस टूर की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात आठ बजकर पचास मिनट पर होगी। रात भर की यात्रा के बाद, अगली सुबह यात्री 8 बजकर 40 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे। इसके बाद यात्रियों को IRCTC के गेस्ट हाउस में ले जाया जाएगा। जहां पर उनको यात्रा स्लिप उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को बणगंगा तक ले जाया जाएगा। जहां से यात्री माता के दर्शन के लिए मंदिर तक चढ़ाई करेंगे। दर्शन से वापस लौटकर यात्री होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर अगले दिन यात्री, शाम 6 बजकर 50 मिनट पर वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
कौन कौन सी सुविधाएं मिलेंगी
इस टूर में यात्रियों को स्लीपर क्लास कोच में आने और जाने की यात्रा कराई जाएगी। यात्रियों के आराम के लिए कटरा में एसी गेस्ट हाउस की सुविधा उलब्ध होगी। इस टूर में यात्रियों को नाश्ता भी दिया जाएगा। इसके अलावा होटल से बाणगंगा तक लाने और ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
कितने का है यह टूर पैकेज
IRCTC के इस 3 रात और 4 दिन वाले टूर पैकेज के लिए आपको 2845 रुपए खर्च करने होंगे।
अगर आप नवरात्रि में मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाना चाहते हैं तो बड़ी खुशखबरी है। अमृतसर एयरपोर्ट से यह सफर अब 2 घंटे का रह गया है। स्पाइस जेट 10 अक्टूबर से अमृतसर से जम्मू के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट अमृतसर से रोजाना उड़ान भरेगी और एक घंटे में जम्मू लैंड करेगी। वहां से आगे एक घंटे में सड़क के रास्ते कटरा पहुंच सकते हैं।
स्पाइस जेट की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर से फ्लाइट संख्या SG3725 श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोजाना सुबह 10.40 बजे उड़ान भरेगी और 11:35 में जम्मू लैंड करेगी। जम्मू से 12:05 पर उड़ेगी और 1:05 पर अमृतसर लैंड करेंगी। इस पूरे सफर में एक घंटे का समय लगेगा।
इस फ्लाइट को स्पाइस जेट नवरात्रि के बीच शुरू कर रही है, ताकि उन्हें अच्छी प्रतिक्रया मिल सके। वहीं दूसरी तरफ इस फ्लाइट का किराया भी काफी कम रखा गया है। अमृतसर से जम्मू के बीच सफर तकरीबन 2500 रुपए में किया जा सकता है, जबकि जम्मू से अमृतसर की फ्लाइट तकरीबन 2000 रुपए में बुक की जा सकती है।
अमृतसर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
इस फ्लाइट के शुरू होने से जहां समय की बचत होगी, वहीं अमृतसर में टूरिज्म को बढ़ावा मिल पाएगा। यह फ्लाइट तकरीबन 1 घंटे में जम्मू पहुंच जाएगी। जम्मू से कटड़ा का सफर 49.2 किलोमीटर का है, जो तकरीबन एक घंटे में पूरा हो जाएगा। जबकि सड़क या रेल के माध्यम से यह पूरा सफर 7 से 8 घंटे में पूरा होता है। इतना ही नहीं देश के अन्य राज्यों से कटड़ा जाने वाले श्रद्धालु पहले अमृतसर का टूर साथ में जोड़ सकते हैं।




