जालंधर

जालंधर: रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी GF को करवा रहा था शॉपिंग, पत्नी और बेटी ने रंगे हाथों पकड़ा

थाना रामा मंडी में अपनी प्रेमिका को शॉपिंग करवा रहे एक रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी को उसकी पत्नी और बेटी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी और बेटी को देख कर रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी हक्का-बक्का रह गया। उसने प्रेमिका के साथ इधर-उधर होने की काफ़ी कोशिश की परन्तु सफल नहीं हो पाया। मां-बेटी ने उक्त महिला को काबू करके उससे जमकर मारपीट की, जिस दौरान उसके कपड़े भी फट गए।

उसने किसी दूकान में घुस कर मां-बेटी से अपनी जान छुड़ाई। इस दौरान हंगामा होता देख कर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी भी अपना मुंह छिपाता फिर रहा था। बाद में यह मामला दकोहा (नंगलशामा) पुलिस चौंकी में पहुंच गया परन्तु एरिया थाने का होने के कारण चौंकी इंचार्ज गुरविन्दर सिंह विर्क ने इस मामले को थाने भेज दिया।

PunjabKesari

बेटी ने बताया कि उसके पिता मनजीत सिंह पी.ए.पी. से सेवा मुक्त हैं। उनका चक्कर कुछ समय से पी.ए.पी. में ही रहे पुलिस कर्मचारी करमजीत सिंह की पत्नी रजनी बाला के साथ चल रहा था। उसका एक बच्चा भी है। पिता रजनी बाला के साथ स्कूटरी पर सामान ख़रीदने आए तो उन्होंने रंगे हाथों पकड़ लिया।
रजनी बाला ने उन पर मानहानि का केस किया हुआ है और कहती थी कि उसे झूठा बदनाम किया जा रहा है। परन्तु आज उन्होंने उसे पकड़ लिया। पिता बार -बार अपने ही परिवार को बदमाशों से मारपीट करवाने और केस दर्ज करवाने की धमकी दे रहे हैं। 
वहीं थाना रामामंडी वाले पुलिस कर्मचारी अपने साथ महिला पुलिस को नहीं लाए, जिन्होंने रजनी बाला को थाने ले कर जाना था। उनका कहना था कि सूचना भेज दी गई है जबकि एक घंटा बीतने के बाद भी महिला पुलिस नहीं पहुंची थी। काफ़ी देर बाद महिला पुलिस आई और दोनों पक्ष को थाने ले गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page