जालंधरपंजाबलुधियानाहोशियारपुर

इस जिले में स्थापित हुआ पंजाब का पहला ब्रेस्ट मिल्क प्लांट

लुधियाना के सिविल अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड सेंटर में पहला ब्रेस्ट मिल्क प्लांट स्थापित किया गया। इसका उद्घाटन मंत्री भारत भूषण आशू की पत्नी कौंसलर ममता आशू ने किया। इस मौके पर डी.सी.पी. अमित कुमार, हरजिंदर सिंह बेदी तथा अन्य लोग मौजूद थे। 

क्या है इसकी खासियत 
एक नवजन्मे बच्चे को मां का दूध देना बहुत जरुरी होता है क्य़ोंकि इसमें सबसे ज्यादा पौष्टिक होता है लेकिन डिलीवरी के बाद कई बार मां अपने बच्चे को दूध पिलाने में असमर्थ हो जाती है। इस वजह से नवजन्मे बच्चे को सही आहार नहीं मिल पाता। जिला प्रशासन की तरफ से 10 मैनुअल पंप, 16 कंटेनर, 2 इलैक्ट्रॉनिक पंप और 1 स्टरलाइजर दिया गया है। इसकी मदद से नर्स मां का दूध निकाल सकेगी जिससे वे बच्चे को दूध पिला सकेगी। 

अमित कुमार ने कहा कि बच्चे की अच्छी सेहत के लिए 1 घंटे के अंदर पूरे 6 महीने तक मां का दूध देना बहुत जरुरी है, जो बच्चे की सेहत के लिए बेहद जरूरी है।     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page