चंडीगढ़जालंधरपंजाबराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

Cyber Crime Alert, फेसबुक पर वीडियो काल आए तो रहें सावधान, आप हो सकते हैं ब्लेकमेल

अगर आप को कोई फेसबुक वीडियो काल आती है तो रिसीव करने से पहले सौ बार सोचे। ऐसा न हो कि वीडियो काल करने वाला किसी लड़की के साथ आप की तस्वीरें क्लिक करके ब्लेकमेल न करता हो।

 अगर आप फेसबुक, इंस्टाग्राम इस्तेमाल के शौकीन हैं तो जरा सावधान रहिए। अगर आप को कोई वीडियो काल आती है तो रिसीव करने से पहले सौ बार सोचें। ऐसा न हो कि वीडियो काल करने वाला किसी लड़की के साथ आप की तस्वीरें क्लिक करके ब्लेकमेल कर ले। अगर आप ब्लेकमेलिंग से बच भी जाते हैं तो ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो सकती हैं और आप को बेवजह बदनामी झेलनी पड़ेगी। ऐसा ही एक मामला सीमावर्ती कस्बा भिखीविंड निवासी 30 वर्षीय युवक सूचेत धवन के साथ हुआ है।

पांच सितंबर की रात को 12 से 1 बजे के बीच सूचेत धवन को फेसबुक अकाउंट पर वीडियो काल आई। युवक ने बिना सोचे वीडियो काल रिसीव कर ली। उसमें न्यूड लड़की ने सुचेत के साथ बातचीत का प्रयास किया। सूचेत के फेस को वीडियो में रिकार्ड कर लिया। आरती शर्मा लड़की के नाम पर बने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से सूचेत के साथ क्या हुआ, यह पहले उसे समझ में नहीं आया था। कुछ देर बाद वाट्सएप नंबर 88889-60000 पर मोबाइल नंबर 85188-97638 से मैसेज के माध्यम से धमकी मिली कि अगर 21 हजार, 500 रुपये की राशि न भेजी तो आपत्तिजनक वीडियो उसके दोस्तों और परिवारिक सदस्यों को भेज दी जाएगी। सूचेत ने 21 हजार, 500 रुपये की राशि नहीं भेजी।

इसके बाद उसकी वीडियो कई दोस्तों को सेंड कर दी गई। सूचेत ने  बताया कि वीडियो सेंड करने के बावजूद उसे नंबर बदल-बदलकर धमकियां मिल रही हैं। सूचेत ने इस बाबत थाना भिखीविंड में शिकायत की है। थाना प्रमुख इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने प्राथमिक जांच के बाद सूचेत धवन के बयान पर आरती शर्मा नामक युवती के खिलाफ 384 आइपीसी 67 एआइटी (एक्ट 2000) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page