Techअमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जम्मू-कश्मीरजालंधरपंजाबपटियालाफिरोज़पुरराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

भारत में घोषित हुए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट, जानिए अपने शहर का दाम

भारत में तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट तय कर दिए हैं। आज एक बार फिर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बुधवार के बाद से कीमतें फिलहला स्थिर हैं। बुधवार को पेट्रोल डीजल के दाम 15—15 पैसे घटे थे। दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार की तेजी के बाद शुक्रवार को एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन आयल (IOC) की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 101.34 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। डीजल का दाम भी 88.77 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। मुंबई में भी पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.33 पैसे प्रति लीटर है। इससे पहले, पिछले सप्ताह मंगलवार को भी दोनों ईंधन की कीमतों में इतनी की कमी की गई थी। पिछले एक पखवाड़े में अब तक डीजल 1.10 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। कीमतों की बात की जाए तो 17 जुलाई के बाद से पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े हैं। करीब 1 महीने तक पेट्रोल के दाम स्थिर रहे थे और फिर इनकी कीमतों में गिरावट आई थी।अन्य शहरों की कीमतों की बात करें तो कोलकाता में पेट्रोल 101.72 और डीजल 91.84, चेन्‍नई में पेट्रोल 99.08 और डीजल 93.38 रुपये, नोएडा में पेट्रोल 98.65 और डीजल 89.34, बेंगलुरु में पेट्रोल 104.84 और डीजल 94.19 रुपये, हैदराबाद में पेट्रोल 105.40 और डीजल 96.84 रुपये, पटना में पेट्रोल 103.89 और डीजल 94.65 रुपये, जयपुर में पेट्रोल 108.27 और डीजल 97.91 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 98.43 और डीजल 89.15 रुपये, गुरुग्राम में पेट्रोल 99.07 और डीजल 89.46 रुपये तथा चंडीगढ़ में पेट्रोल 97.53 और डीजल 88.48 रुपये में मिल रहा है। कच्चे तेल के बाजार में नरमी उम्मीद से कमजोर अमेरिकी नौकरियों की रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतें गिर गईं। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 42 सेंट या 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 72.61 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 70 सेंट या 1 फीसदी नीचे 69.29 डॉलर पर रहा। दोनों बेंचमार्क तेल इस सप्ताह काफी हद तक स्थिर थे, जिसमें यू.एस. क्रूड 0.80 फीसदी ऊपर था। आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है।

आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page