
जालंधर- : उत्तरी भारत का प्रसिद्ध सिद्ध शक्तीपीठ श्री महालक्ष्मी मंदिर जालंधर में प्रति वर्ष की भांति श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मंदिर प्रांगण को रंगविरंगी लोशनी से दीपमाला कर दुल्हन की तरह सजाया गया व देवकी नंदन भगवान श्री कृष्ण की पावन जीवनी को दर्शाती अनुपम झांकिया प्रस्तुत कर अग्रणी पीढ़ी को अपने धर्म व संस्कृति से जागृत करने का प्रयास किया।

श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में श्री कृष्णजन्माष्टमी पर सी.पी.डॉ सुखचैन सिंह गिल,डी. सी.पी.नरेश डोगरा मन्दिर मे नतमस्तक होकर ठाकुर जी का आशिर्वाद प्राप्त किया। सभी का स्वागत मन्दिर प्रधान दर्शन लाल शर्मा,रविंदर खुराना,डॉ करुणा सागर अंगरिष,राहुल बाहरी,एस के रामपाल,महेश मखीजा,दविंदर वर्मा,राजिंदर भारद्वाज,राजेश जिंदल,धर्म पाल पल्ली,अरविंद देव,मंगत राम चुघ,अरुण आननद,राजीव काठपाल ने किया। राहुल बाहरी ने मंदिर की जीवनी पर प्रकाश डाला।



