
जालंधर: जालंधर में आज भाजपा की तरफ से एक नई एनजीओ सेल टीम की घोषणा की गई है। इस अवसर पर जालंधर के भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा, एनजीओ सेल के प्रदेश अध्यक्ष निपुन शर्मा और उप-प्रधान हरीश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।

नई टीम में कुल 12 सदस्य शामिल है। इनमें वरुण तनेजा को प्रेजिडेंट, हरमीत सिंह, चंद्र मोहन भाटिया और यशधीर को वाइस प्रेजिडेंट, राघव महेन्द्रू और विकास शर्मा को जनरल सेक्रेटरी, पकज और रामेश्वर को सचिव, पंकज गुप्ता को लीगल इंचार्ज, पारुल को मीडिया इंचार्ज के तौर पर नियुक्त किया गया है।



