कपूरथला-गेस्ट हाउस में रेड:आपत्तिजनक हालत में 5 जोड़ेे किए गिरफ्तार
मालिक भी पकड़ा, सर्कुलर रोड पर है गेस्ट हाउस, पहले बच निकला था मालिक

कपूरथला-
शहर के सर्कुलर रोड पर वीरवार बाद दोपहर एक गेस्ट हाउस में सिटी थाना पुलिस ने रेड कर आपत्तिजनक हालत में 5 महिलाएं और 5 लड़कों को काबू किया है। सिटी थाना प्रभारी गौरव धीर ने बताया कि गेस्ट हाउस से काबू किए गए 10 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
इनमें गेस्ट हाउस का मालिक भी शामिल है। कपूरथला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिटी के एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। इस गेस्ट हाउस में दोपहर को लड़के और महिलाएं आते-जाते हैं जो संदिग्ध लगते हैं। सूचना के आधार पर सिटी थाना की पुलिस ने गेस्ट हाउस पर नजर रखी और ट्रैप लगाकर आपत्तिजनक हालत में 5 महिलाएं सहित 10 लोगों को काबू कर लिया। पुलिस की टीम ने सभी को हिरासत में ले लिया है।
पहले पीसीआर ने की थी रेड, सूचना लीक होने से बच गए थे
सर्कुलर रोड स्थित इसी गेस्ट हाउस में कुछ दिन पहले पीसीआर की टीम ने सूचना के आधार पर चेकिंग की थी। उस समय भी पुलिस को गेस्ट हाउस में लड़के-लड़कियां होने की पुख्ता जानकारी थी। लेकिन सूचना लीक होने के कारण गेस्ट हाउस में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल पाया था।
शक के दायरे में आने पर तब से पुलिस ने गेस्ट हाउस की गतिविधियों पर नजर रखी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि इस गिरोह के तार किन-किन जिलों या राज्यों से जुड़े हुए हैं। पकड़ी गई महिलाएं और लड़के कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं दी गई है।




