
जालंधर :- सेठ हुक्म चंद कालोनी वेल्फेयर सोसायटी की विशेष बैठक में राजन सूद की सर्वसम्मति से प्रधान घोषित किया गया।
चेयरमैन अविनाश कपूर व दर्शन भारती की देखरेख में आयोजित बैठक में समूह कालोनी निवासी शामिल हुए कालोनी के उत्थान व विकास हेतु राजन सूद को प्रधान पद की सेवा सौंपते हुए एक सप्ताह में कमेटी गठन करने के अधिकार दिए। मंच संचालन करते हुए रछपाल बब्बू ने बताया कि प्रधानगी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा व सोसायटी नियमों अनुसार कार्यकारिणी बैठक की तीन बैठकों में अनुपस्थिति दर्ज करबाने बाले को पद मुक्त कर दिया जाएगा।



