जालंधरशिक्षा

सीजेएस स्कूल में अध्यापिकाओं व बच्चों ने मनाई तीज़ – लगाई मेहंदी – गाए लोकगीत

सीजेएस पब्लिक स्कूल में तीज पर्व का आयोजन किया गया। इसमें सांस्कृतिक गीतों पर विद्यार्थियों ने मदर्स के साथ भंगड़ा व गिद्दा डाला। यही नहीं उनकी परफार्मेंस उनके सांस्कृतिक पहरावे आत्मविश्वास आदि के जरिये जजमेंट की गई

जालंधर : सीजेएस पब्लिक स्कूल में तीज पर्व का आयोजन किया गया। इसमें सांस्कृतिक गीतों पर विद्यार्थियों ने मदर्स के साथ भंगड़ा व गिद्दा डाला। यही नहीं उनकी परफार्मेंस, उनके सांस्कृतिक पहरावे, आत्मविश्वास आदि के जरिये जजमेंट की गई, जिसे सभी ने वीडियो बनाकर शिक्षकों के साथ सांझा किया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने हाथों पर मेहंदी भी लगाई और गीत गाते हुए झूलों का भी आनंद लिया। स्कूल की अध्यक्ष नीना मित्तल और प्रिसिपल डा. रवि सुता ने सभी को तीज पर्व की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों के जरिये ही संस्कृति प्रेम व लगाव पैदा होता है। मौजूदा हालात तो ऐसे बन गए हैं कि पश्चिमी सभ्यता सभी पर हावी होती जा रही है। ऐसे में अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए अपनी पर्व व त्यौहारों को मिलजुल कर मनाते रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page